{"_id":"60f37dc98ebc3e5f0447aa2b","slug":"munawwar-rana-said-will-leave-up-if-yogi-becomes-cm-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनव्वर राना ने कहा- योगी दोबारा सीएम बने तो छोड़ दूंगा यूपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनव्वर राना ने कहा- योगी दोबारा सीएम बने तो छोड़ दूंगा यूपी
Sun, 18 Jul 2021 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:33 AM IST
सार
- कहा- मुस्लिमों का वोट बांटने आए हैं ओवैसी
विज्ञापन
शायर मुनव्वर राना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शायर मुनव्वर राना ने शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों का वोट बांटने के लिए यूपी आए हैं। मुनव्वर ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी में मुसलमानों को बरगला रहे हैं। वे मुस्लिम वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहे वह धर्मांतरण व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी।
विज्ञापन