फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Munavvar rana writes letter to PM Modi to construct a hospital on a given land for mosque.

शायर मुनव्वर राणा ने पीएम मोदी से की अपील, मस्जिद के लिए दी गई जमीन पर अस्पताल बनवाएं

Tue, 11 Aug 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Aug 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Munavvar rana writes letter to PM Modi to construct a hospital on a given land for mosque.
शायर मुनव्वर राना - फोटो : amar ujala

शायर मुनव्वर राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अपील की है कि अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद बनाने के लिए दी गई पांच एकड़ जमीन पर एक भव्य अस्पताल का निर्माण कराया जाए और उसका नाम भगवान राम के पिता दशरथ के नाम पर किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जबरदस्ती दी गई या हासिल की गई जमीनों पर मस्जिदों का निर्माण नहीं होता। उन्होंने बताया कि रायबरेली में सई नदी के किनारे हमारी 5.5 बीघा जमीन है। उसकी खूबसूरती उस वक्त और भी बढ़ जाएगी जब वजू खाने के लिए सई नदी के किनारे लगा एक चबूतरा बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जमीन मेरे बेटे तबरेज राणा के नाम से है। मैं चाहता हूं कि इस जमीन पर बाबरी मस्जिद की एक ऐसी शानदार इमारत बनाई जाए कि दुनिया के लोग इस तरफ से गुजरें तो वह आलमगिरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद का दीदार कर सकें और मौलाना अली मियां की मजार पर फातेहा पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम मोदी से गुजारिश की है कि आप एक नये मुस्लिम वक्फ बोर्ड का गठन करके जितनी भी वक्फ की सम्पत्तियां हैं, उनको इस नये वक्फ बोर्ड से संबद्घ कर दें। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय मुसलमानों की वक्फ की सम्पत्तियों, जिन पर नाजायज कब्जे हैं, उन्हें मुस्लिम समाज को कम से कम समय में दिलाने का कष्ट करे ताकि हम मस्जिद और अस्पताल के प्रोजेक्ट को पूरा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed