{"_id":"37e73d3c3c3250ea2adf3ccbd5a5fb7a","slug":"munavvar-rana-s-operation-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनव्वर राना के मुंह के कैंसर का ऑपरेशन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनव्वर राना के मुंह के कैंसर का ऑपरेशन सफल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 May 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
मशहूर शायर मुनव्वर राना के मुंह के कैंसर का रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन
ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. सुल्तान प्रधान के मुताबिक मुनव्वर राना के स्वास्थ्य में सुधार है। तीन-चार दिन में उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
शनिवार को ही उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से हिंदुजा अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
बेटे तबरेज राना ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, लता मंगेशकर सहित कई हस्तियों ने फोन कर मुनव्वर राना का हालचाल लिया।