फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   multilevel building should have basement parking

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 5000 इमारतों पर होगी कार्रवाई

Mon, 26 Oct 2015 05:02 PM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
multilevel building should have basement parking

राजधानी को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रपोजल में नई युक्ति सुझाई गई है। इसके तहत बहुमंजिला इमारतों और ग्रुप हाउसिंग में बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग के तौर पर किया जाएगा। ऐसी इमारतों में पार्किंग के लिए बनाए गए बेसमेंट खाली कराए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाने की योजना बन रही है। इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए नगर निगम एलडीए अधिकारियों से वार्ता कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं विधानसभा मार्ग और अशोक मार्ग पर बहुमंजिला इमारतों को लेकर एसपी ट्रैफिक ने अपनी एक रिपोर्ट को डीएम को सौंप दी है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा इमारतों के नक्शे की जांच एलडीए से कराने की मांग की गई है। नगर निगम अधिकारियों ने भी स्मार्ट सिटी सहायक टाउन प्लानर एलडीए विपुल प्रकाश से एलडीए को उसकी कवायद प्रभावी बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग कोड 2007 से नक्शा पास कर रहे एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बहुमंजिला इमारत और ग्रुप हाउसिंग में बेसमेंट में पार्किंग का होना अनिवार्य है। इसके लिए नक्शा पास करते समय ही ध्यान रखा जाता है।

करीब 5000 इमारतों में गड़बड़ी

multilevel building should have basement parking

कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एलडीए के खुद के आंकड़ों के मुताबिक शहर को जाम से राहत दिलाने और गाडियों को पार्किंग में पहुंचाने के लिए करीब 5,000 इमारतों पर कार्रवाई करनी होगी। इन इमारतों में पार्किंग की जगह बेसमेंट में दुकानें बन गईं हैं। अब वाहन रोड पर खड़े हो रहे हैं।

बहुमंजिला इमारतों में पार्किंग पर कार्रवाई के संबंध में एलडीए के सहायक टाउन प्लानर विपुल प्रकाश का कहना है कि लगातार कार्रवाई कर बहुमंजिला इमारतों में पार्किंग को बहाल कराया जाता है। यह काम धीमा है, लेकिन लगातार चल रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए योजनाबद्ध तरीके से सर्वे करा ऐसी इमारतों पर कार्रवाई की योजना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed