फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam to resign from mainpuri seat

इस तरह पूर्वांचल से मोदी को उखाड़ फेकेंगे मुलायम

Thu, 22 May 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो्/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
mulayam to resign from mainpuri seat

पूर्वांचल में मोदी के प्रभाव को कम करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए मुलायम ने अपने मजबूत गढ़ मैनपुरी सीट से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुलायम मैनपुरी और आजमगढ़ से लड़े थे और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मुलायम आजमगढ़ सीट छोड़ देंगे, पर चुनाव में सपा की करारी हार के बाद पूर्वांचल में पार्टी के प्रभाव को बढ़ाने के लिए उन्होने अपनी सुरक्षित सीट से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उनके इस्तीफे से रिक्त होने वाली मैनपुरी सीट से उनके भतीजे तेज प्रताप यादव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी एमएलसी नरेश उत्तम के साथ तेज प्रताप यादव को भी चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर स्थानीय सपा नेताओं ने भी उपचुनाव होने की दशा में तेज प्रताप को उम्मीदवार बनाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा भी नहीं दे सकी टक्कर

mulayam to resign from mainpuri seat

मैनपुरी सीट प्रदेश की उन चुनिंदा सीटों में शामिल है जो सपा के लिए हर तरीके से महफूज मानी जाती है। पिछले तीन दशकों से मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह या उनके प्रत्याशी का ही कब्जा रहा है।

राम लहर और मोदी लहर में भी भाजपा मैनपुरी सीट पर कब्जा करना तो दूर सपा को करारी टक्कर भी नहीं दे सकी।

सपा सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ में काफी कम अंतर से मिली जीत को देखते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट छोड़ने का निर्णय ले लिया है।

राजनीतिक हलकों में कहा जाता है कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से जिसे चुनाव लड़ा देंगे वही चुनाव जीत जाएगा।

अभी नहीं हुआ कुछ फैसला

mulayam to resign from mainpuri seat

सूत्रों के मुताबिक सपा नेतृत्व की ओर से उप चुनाव में मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने के लिए तेज प्रताप यादव को हरी झंडी दे दी गई है।

हालांकि इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने कहा कि उप चुनाव को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश देती है तो वह तैयार हैं।

सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार हैं। पार्टी नेतृत्व जो फैसला लेगा उसी के अनुरूप काम किया जाएगा।

तेज प्रताप को विरासत में मिली राजनीति

mulayam to resign from mainpuri seat

तेज प्रताप सिंह यादव को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता रणवीर सिंह यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद चहेते थे। उनके निधन के बाद तेज प्रताप सिंह यादव के प्रति सपा मुखिया का प्यार और बढ़ गया।

तेज प्रताप सपा मुखिया के सबसे बड़े भाई रतन सिंह यादव के पौत्र हैं। चुनाव से पूर्व रतन सिंह यादव का निधन हो गया।

पिछले ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा मुखिया के निर्देश पर तेज प्रताप सैफई के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए।

लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी के रूप में तेज प्रताप ने अपनी राजनीतिक समझ और रणनीति का लोहा मनवाया है।

तेज प्रताप सिंह यादव का बायोडाटा

mulayam to resign from mainpuri seat

पिता का नाम: रणवीर सिंह यादव।
जन्मतिथि: 20 नवंबर 1987
शिक्षा: प्रारंभिक शिक्षा सैफई के एसएस मेमोरियल, हाईस्कू ल और इंटर डीपीएस नोएडा से।

उच्च शिक्षा: एएमआईटीवाई कालेज नोएडा से बीबीए, एमबीए आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से।
राजनीतिक करिअर: वर्ष 2004 में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए।

-वर्ष 2012 में सैफई के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
-वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया के चुनाव प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed