फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam speaks over Azam Khan's statement.

'मैं हूं तो आजम खां को डरने की क्या जरूरत'

Mon, 19 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mulayam speaks over Azam Khan's statement.

पूर्व सपा नेता अमर सिंह और भाजपा नेता संगीत सोम से अपनी जान का खतरा बताने वाले नगर विकास मंत्री आजम खां को सपा मुखिया मुलायम सिंह ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां को डरने की जरूरत नहीं है, हम तो हैं। रविवार को वह पूर्व राज्यसभा सदस्य चौधरी हरमोहन सिंह के पौत्र और विधान परिषद के पूर्व सभापति सुखराम सिंह यादव के बेटे आर्यन चौधरी के तिलकोत्सव में भाग लेने यहां आए थे।
विज्ञापन


बता दें कि गत शनिवार को आजम खां ने रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अमर सिंह और भाजपा विधायक संगीत सोम ऐसे नेता हैं, जो कभी भी उनकी जान ले सकते हैं। इन दोनों से ही उन्हें खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर की सपा में वापसी को लेकर भी चर्चा

Mulayam speaks over Azam Khan's statement.

इसी बात को लेकर जब पत्रकारों ने मुलायम से सवाल किया तो वह एक झटके में बोल पड़े, कि ‘जब मैं हूं तो किसी को फिक्र करने की क्या आवश्यकता।’

मुलायम के इस बयान को लेकर यह भी चर्चा उड़ी कि उन्होंने अमर सिंह की सपा में वापसी को हरी झंडी दे दी है।

इससे पहले निर्धारित समय दोपहर के 12 बजे वह हेलीकाप्टर से मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचे और सबसे पहले चौधरी हरमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। फिर सुखराम के परिवार से मिले। सिर्फ 15 मिनट रुकने के बाद वह लखनऊ वापस रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed