फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam slams Congress on his birthday.

बर्थ डे के जश्न में कांग्रेस पर भड़के मुलायम, साधा निशाना

Sun, 22 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
Mulayam slams Congress on his birthday.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस में विचारधारा नहीं, कृपा से राजनीति होती है। अपने जन्मदिन पर जनेश्वर मिश्र पार्क में मॉन्यूमेंटल फ्लैग के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बहाने उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा, एनडी तिवारी अगर सपा में होते तो बड़े नेता होते। मुलायम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीठ थपथपाई। कहा कि जन्मदिन पर जनेश्वर मिश्र पार्क में 207 फीट ऊंचा तिरंगा फहराना ऐतिहासिक अवसर है।
विज्ञापन


मुलायम ने जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही है। हम जैसे लोगों ने उनसे उनसे बहुत कुछ सीखा है। वे घटनाओं की व्याख्या करने में माहिर थे। कहा, मैंने आगरा सम्मेलन में कच्चे घरों में सांप होने और सर्पदंश से गरीबों की मौत का जिक्र किया था। जनेश्वर मिश्र ने इस पर एक घंटा भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्र जीवन से लेकर अंतिम समय तक संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मेरे गुरु रहे हैं। प्रख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज से भी मैंने प्रेरणा ली है।

कांग्रेस ने एनडी का किया अपमान

Mulayam slams Congress on his birthday.

सपा मुखिया ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की खुलकर प्रशंसा की। कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। विधानसभा में उनका लंबा साथ रहा है। दोनों मुख्यमंत्री और नेता विरोधी दल की भूमिका में रहे हैं। एक-दूसरे की आलोचना भी करते थे।

कहा, एनडी तिवारी सोशलिस्ट पार्टी में रहे हैं। यदि वे समाजवादी पार्टी में होते तो इतिहास में उनका बड़ा नाम होता। वे समाजवादी आंदोलन के सबसे बड़े नेताओं में होते, लेकिन परिस्थितिवश वे कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। वहां राजनीति के लिए कृपा होनी चाहिए।

कृपा नहीं रही तो उन्हें हटा दिया, उनका अपमान किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र चौधरी, बलराम यादव, रामगोविंद चौधरी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वाजपेयी, मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद थे।

अखिलेश को बहुत प्यार करते थे जनेश्वर

मुलायम ने कहा कि जनेश्वर मिश्र अखिलेश को बहुत प्यार करते थे। उनका सपना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बने। इसे अखिलेश ने पूरा किया है। वे अखिलेश से कहते थे कि जब भी दिल्ली आओ, दो घंटा मेरे पास बैठा करो। अखिलेश कभी उनके पास जाते थे, कभी नहीं। अब उन्हें यह बात याद आती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed