फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav's statue may be installed at Munshipulia intersection

Lucknow News: मुंशीपुलिया चौराहे पर लग सकती है मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा

Fri, 22 Nov 2024 04:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav's statue may be installed at Munshipulia intersection
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की चौमुखी प्रतिमा मुंशीपुलिया चौराहे पर लगाई जा सकती है। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड का नाम भी उनके नाम पर किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को सपा पार्षदों व सपा नगर अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती की पूर्व संध्या पर महापौर को कैंप कार्यालय में मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन




वरिष्ठ सपा पार्षद व पार्षद दल के पूर्व नेता यावर हुसैन रेशू ने बताया यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री रहे पद्मविभूषण ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव की शहर में कोई प्रतिमा नहीं लगी है। उनके नाम पर सड़क, चौराहा या वार्ड भी नहीं हैं। ऐसे में उनके नाम पर नगर निगम जोन सात में आने वाले इस्माइलगंज प्रथम वार्ड का नामकरण करने व मुंशीपुलिया चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव सपा पार्षदों ने बैठक में पास किया है। इसके लिए महापौर सुषमा खर्कवाल के कैंप कार्यालय में मांग पत्र दिया है। महापौर ने प्रस्ताव को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, महासचिव इरशाद अहमद गुड्डू, सपा पार्षद दल नेता कामरान बेग, पार्षद शफीकुर्रहमान चचा, महानगर मीडिया प्रभारी गौरव सिंह यादव व प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed