फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav speaks on inaugration of agra lucknow express way.

यूपी की कानून-व्यवस्था खराब बताना एक षडयंत्र: मुलायम

Tue, 22 Nov 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
 mulayam singh yadav speaks on inaugration of agra lucknow express way.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में यूपी के अलावा कहीं भी दवाई और पढ़ाई मुफ्त नहीं है। विरोधी दल षड्यंत्र के तहत यूपी की कानून व्यवस्था को खराब बता रहे हैं, जबकि यहां के अधिकारी काफी अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कम समय में  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का काम पूरा करने पर मुख्यमंत्री और अधिकारियों की सराहना की। साथ ही कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार पर ध्यान दिए बिना प्रदेश को खुशहाल नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन


मुलायम सोमवार को आगरा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करना पसंद नहीं। वे सिर्फ लोकार्पण करते हैं। पहले इस सड़क को चार साल में बनाने की बात कही गई तो मैंने शिलान्यास करने से इन्कार कर दिया था, लेकिन दो साल के अंदर इसके निर्माण को पूरा करना काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में अधिकारियों ने पुलों का निर्माण भी उद्घाटन की तय तारीख से 15 दिन पहले करके दिखा दिया। अगर यहां के अधिकारियों से सम्मान और प्यार के साथ काम कराया जाए तो उनमें अपार क्षमताएं हैं।

महज दो साल में बना दी 300 किमी लंबी सड़क

 mulayam singh yadav speaks on inaugration of agra lucknow express way.

मुलायम बोले, इस सड़क के बनने से जहां पहले इटावा से दिल्ली पहुंचने में 12-14 घंटे लगते थे, अब ढाई-तीन घंटे में पहुंच जाएंगे। प्रदेश की जनता के लिए यह बड़ी सुविधा है। सहयोगी मंत्रियों और अधिकारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि वादे के अनुसार तयशुदा समय में सड़क बनकर तैयार हो गई। महज दो साल के अंदर 300 किलोमीटर लंबी सड़क बन गई।

अच्छी यूनिवर्सिटी के लिए आजम की तारीफ
मुलायम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में काम होने से ही प्रदेश खुशहाल बनेगा। उन्होंने इन्हीं मुद्दों से संबंधित राममनोहर लोहिया की ‘सप्तक्रांति’ का खास तौर पर जिक्र किया।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां की तारीफ करते हुए कहा, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से ज्यादा अच्छी यूनिवर्सिटी आजम ने बना दी, जिसमें सारे विषय हैं।

वहां लगे पिलर पर सबसे ऊपर मेरा नाम भी लिखा है लेकिन, अफसोस है कि जिस दिन यूनिवर्सिटी का मुख्य कार्यक्रम था, उस दिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं पहुंच सके। आजम की वजह से रामपुर का रास्ता भी काफी कम देर का रह गया है।

विकास के मामले में सबसे आगे यूपी

 mulayam singh yadav speaks on inaugration of agra lucknow express way.

सपा मुखिया ने कहा, लोकसभा में एक नेता ने मुझसे कहा कि यूपी सबसे पिछड़ा है। मैं खड़ा हुआ और कहा कि चैलेंज तो नहीं करूंगा क्योंकि इसमें मुझे घमंड दिखता है। लेकिन, आज चैलेंज करता हूं कि अगर देश में सबसे अच्छा काम हो रहा है तो यूपी में। कोई भी हमारा जवाब नहीं दे पाया।

प्रदेश से 73 सांसद हैं, मगर एक भी सदस्य खड़ा नहीं हुआ। लोग उप्र को पिछड़ा-पिछड़ा कहते थे लेकिन अब विकास के मामले में यह प्रदेश सबसे आगे होगा। पढ़ाई, दवाई के मामले में आगे हो चुका है। दोनों काम तेजी से हुए हैं।

मरीज सैफई जाकर देख ले, वहां सारी बीमारियों का इलाज हो रहा है। सारी सुविधाएं हैं। शिक्षा भी मुफ्त है। सूबे में कैंसर और दिल की बीमारी का मुफ्त इलाज हो रहा है। आज दूरदराज के गांव में यूनिवर्सिटी है। कहा, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर षडयंत्र हो रहा है। लोगों ने तय कर लिया है कि सपा के खिलाफ बोलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed