फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav speaks in Safai Mahotsav.

सैफई महोत्सव की आलोचना पर मुलायम ने दिया जवाब

Fri, 26 Dec 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई (इटावा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई (इटावा)। Updated Fri, 26 Dec 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav speaks in Safai Mahotsav.

पंद्रह दिवसीय रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का शुक्रवार को शानदार आगाज हो गया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं सांसद जया बच्चन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके महोत्सव का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इसके बाद दो हजार स्कूली बच्चों ने लोकधारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। महोत्सव के मंच से इस बार राजनीतिक भाषण से परहेज किया गया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इतना जरूर कहा कि सैफई महोत्सव की आलोचना करने वालों को हमने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शब्द भी संबोधन नहीं किया। सैफई महोत्सव की आलोचना पर सपा मुखिया बोले, ‘इस आयोजन के पीछे ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने की विचारधारा है। यहां प्रतिभाग करने वाले ग्रामीणांचल के बच्चे कल देश के बड़े कलाकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव की तारीफ की पर बख्‍शा सीएम को भी नहीं

Mulayam Singh Yadav speaks in Safai Mahotsav.

मुलायम बोले, मुंबई-लखनऊ सहित महानगरों में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में बड़े कलाकारों को किसान, गरीब व गांव की जनता को देखने का मौका नहीं मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को यह मौका सैफई महोत्सव से मिला है।

उन्होंने सवाल किया, क्या नाच गाना हम नहीं देख सकते। जया बच्चन को किसान, मजदूर, गांव की जनता कहां देखती। इसी बहाने सभी इकट्ठा हो जाते हैं।’

मुलायम ने अखिलेश पर साधा निशाना
मुलायम सिंह ने हंसते हुए अखिलेश पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री जी कहकर संबोधित किया और साफ कर दिया कि वह मुख्यमंत्री इसलिए कह रहे हैं कि अखिलेश नाराज न हो जाएं।

उन्होंने कहा हमने अमिताभ बच्चन के नाम से इंटर कॉलेज बनवाया, लेकिन आज तक अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज देखने नहीं आ सके।

कई बार अमिताभ को बुलाने के लिए मुख्यमंत्री जी से कह चुका हूं। मुख्यमंत्री मेरा यह काम करेंगे, कब करेंगे मुझे नहीं पता। अगर शिवपाल होते तो अब तक यह काम हो जाता।

बच्चे गर्व से लेंगे सैफई महोत्सव का नाम

Mulayam Singh Yadav speaks in Safai Mahotsav.

समारोह की मुख्य अतिथि सांसद जया बच्चन ने संक्षिप्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि यूपी ने बड़े कलाकार दिए हैं। यहां प्रस्तुति दे रहे बच्चों में कई बच्चे बड़े कलाकार बन सकते हैं।

बड़ा कलाकार बनकर वह गर्व से कहेगा मैं सैफई महोत्सव के माध्यम से यहां तक पहुंचा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed