फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh yadav speaks about ayodhya issue.

मुलायम ने अयोध्या में गोली चलवाने पर दी सफाई, जानें क्या कहा

Sat, 10 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
 Mulayam singh yadav speaks about ayodhya issue.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में गोली चलवाने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को नहीं मरवाया। सुरक्षा बलों ने कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई की, मस्जिद गिराने वालों पर बल प्रयोग किया।

विज्ञापन


भाजपा की सरकार आई तो मस्जिद को गिरा दिया गया। इससे मुसलमानों में बहुत गुस्सा था। चुनाव हुए तो 70 प्रतिशत से ज्यादा मुसलमानों ने हमें वोट देकर सरकार बनवा दी।'
विज्ञापन


मुलायम ने सीएम अखिलेश यादव के साथ शनिवार को सपा मुख्यालय से समाजवादी युवजन सभा की मुलायम संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश की किसी सरकार में इतना अच्छा काम नहीं हुआ, जितना यूपी में हुआ है। नौजवान ईमानदारी से मेहनत का संकल्प लेकर जाएं तो फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अगली बार समाजवादी सरकार बनी तो सभी नौजवानों को नौकरी या कोई न कोई काम दिया जाएगा।

'नौजवान निकलेंगे तो सबसे आगे हो जाएगी समाजवादी पार्टी'

 Mulayam singh yadav speaks about ayodhya issue.

मुलायम ने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय निकाली जा रही है जब सभी पार्टियां चुनाव क्षेत्र में कूद पड़ी हैं। हमारी पार्टी थोड़ी पीछे चल रही थी, लेकिन नौजवान निकलेंगे तो सबसे आगे हो जाएगी। सपा सरकार ने सभी चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं।

मेट्रो, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे जैसे काम भी किए हैं जिनका वादा नहीं किया था। बेटियों, महिलाओं, गरीबों के लिए जितना काम इस सरकार में हुआ है, उतना देश में कहीं नहीं हुआ। इसके बावजूद हमारी जिला इकाइयां सरकार को अच्छे काम की बधाई नहीं देतीं। न हमें पत्र लिखती हैं और न ही अखिलेश को।

मुलायम ने कहा कि आम जनता में अखिलेश सरकार के खिलाफ कोई नहीं बोल रहा है। दो-चार विरोधी जरूर बोलते हैं। यह आदर्श सरकार है और नौजवानों ने इसे लड़कर बनाया है।

हमने की थी पुलिस में मुसलमानों की भर्ती

 Mulayam singh yadav speaks about ayodhya issue.

सपा मुखिया ने कहा कि आजादी के बाद मुसलमानों की बहुत उपेक्षा हुई है। वे पढ़ाई में पिछड़ गए और नौकरियों में भी। हमारे जमाने में पुलिस भर्ती हुई थी तो हमने निर्देश दिए थे कि 14 फीसदी मुसलमान होने चाहिए।

मुरादाबाद में 28 प्रतिशत और बदायूं में 26 प्रतिशत मुसलमान पुलिस में भर्ती हुए थे। अखिलेश यादव ने आदेश दिए कि हर थाने में 3-4 सिपाही मुसलमान होने चाहिए। किसी थाने में मुसलमान सिपाही न हों तो अखिलेश को पत्र लिखना।

बेटियों की तादाद कम क्यों ?
मुलायम ने इस मौके पर नौजवानों की भारी भीड़ जुटने की सराहना की लेकिन पूछा कि लड़कियों की संख्या कम क्यों है? कहा, पिछले चुनाव में लड़कियों ने बहुत मेहनत की थी।

यहां 50 लड़कियां ही दिख रही हैं, इनकी तादाद 500 होनी चाहिए थी। उन्होंने युवाओं से कहा, आप लोग लड़कियों को बढ़ावा नहीं देते, उनका सम्मान नहीं करते।

युवाओं की उपेक्षा पर दिलाया अखिलेश का ध्यान

 Mulayam singh yadav speaks about ayodhya issue.

सपा मुखिया ने कहा, हमने अखिलेश से कई बार कहा कि युवाओं की उपेक्षा हो रही है। इन्होंने इस तरफ ध्यान दिया। पिछली बार नौजवानों ने सरकार बनाई थी और इस बार भी इनके बिना सरकार नहीं बनेगी। इन्होंने लाठियां खाईं, क्या उन्हें पूरा सम्मान मिला है?

नौजवानों से कहा, यदि सच्चाई और ईमानदारी से मेहनत करने का संकल्प लेकर जाओगे तो पहले से ज्यादा बहुमत से सरकार बनेगी। दुबारा सरकार बनने पर हर नौजवान को कोई न काम या सरकारी नौकरी दी जाएगी।

आलोचना से मत घबराओ, गलती स्वीकार करो
मीडिया से मुखातिब मुलायम ने कहा कि यदि मैं भी गलती करूं तो लिखो। कुछ लोग आलोचना से डरते हैं, लेकिन हम खुश होते हैं। यदि कमी है तो दूर कर लेते हैं। नौजवानों से कहा कि वे ऐसा आचरण करें कि कोई अंगुली न उठा सके।

संगठन में करें दलित, महिलाओं, मुसलमानों की समीक्षा
सपा मुखिया ने कहा, हमने अखिलेश से कहा था कि जिला और राज्य कमेटियों में दलितों, महिलाओं व मुसलमानों की हिस्सेदारी होनी चाहिए, इसका पालन हुआ है। उन्होंने सीएम से कहा, संगठन में इनकी भागीदारी की समीक्षा कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed