पीएम मोदी से 'अच्छे दिनों' का हिसाब मांगेंगे मुलायम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में जनता दल परिवार के नेता 22 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। मोदी सरकार को छह माह की मोहलत देने वाले मुलायम सिंह अब काले धन की वापसी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा सीमा सुरक्षा के मुद्दों पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगेंगे।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि केंद्र में भाजपा सरकार बने हुए छह माह से अधिक समय हो चुका है। प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय बड़े-बड़े लोक-लुभावन वादे किए थे।
उनके ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ नारे से देश के मतदाता भ्रमित हो गए थे। देश तमाम समस्याओं से घिरा हुआ है। इन्हें लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में सपा और कुछ अन्य दलों के नेता 22 दिसंबर को 11 बजे से जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर धरना देने की घोषणा मुलायम सिंह यादव के घर शगुन लेकर आए राजद प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कर दी थी। लालू ने मुलायम के घर कहा था कि हम सभी की फूट का मोदी ने फायदा उठाया है।
ये सब बैठेंगे धरने पर
सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला/महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिला/महानगर अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी/सदस्य, राज्य कमेटी के पूर्व पदाधिकारी, सदस्य तथा प्रमुख नेताओं को सर्कुलर भेजकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
इसमें युवा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व जिला/महानगर अध्यक्ष भी शामिल होंगे। अखिलेश यादव ने कहा है कि जंतर-मंतर पर धरना मुख्य रूप से काले धन की वापसी, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई तथा सीमा सुरक्षा के मुद्दों को लेकर होगा।
सपा और जनता दल का मानना है कि अच्छे दिन के नारे के साथ नरेन्द्र मोदी ने जनता को भ्रमित किया है। अभी तक उनका कोई भी मुद्दा सही होता नजर नहीं आ रहा है। बस वो भाषण देने में लगे हुए हैं।