फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav says some leaders betrayed akhilesh yadav.

बदले-बदले दिखे मुलायम, अखिलेश पर प्यार बरसाने के बाद बोले- कुछ नेताओं ने दिया धोखा

Thu, 23 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Nov 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav says some leaders betrayed akhilesh yadav.
- फोटो : amar ujala

न भाषण में तल्खी न किसी पर तंज। अहंकार और मनमाने फैसलों के ताने भी नहीं। अपने 79वें जन्मदिन पर सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बदले-बदले नजर आए। चुनाव से ठीक पहले और बाद में अखिलेश पर निशाना साधने वाले मुलायम ने उन्हें अपने पास बैठाकर कुछ देर बातचीत की। पहले मंच पर साथ बैठने पर भी पिता-पुत्र में संवाद नहीं होता था। मंच पर अगर किसी की कमी थी तो शिवपाल सिंह यादव की, जो पहले मुलायम के बराबर में बैठे नजर आते थे।

विज्ञापन


मुलायम का 79वां जन्मदिन बुधवार को सपा मुख्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। महशूर शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के संगीत और मुलायम की शान में कसीदों वाले गीतों के बीच केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन


अखिलेश ने उन्हें शॉल भेंट किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलायम ने कहा, अखिलेश को आशीर्वाद दे दिया है, आगे भी देते रहेंगे। वह (अखिलेश) लड़का भी है और राजनीति भी करता है लेकिन लड़का पहले है, राजनीतिक बाद में।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, मैंने अकेले पार्टी खड़ी की है। मैं इसे कमजोर नहीं देखना चाहता हूं। नेताओं की छवि खराब हुई तो विधानसभा चुनाव हार गए। अखिलेश ने इतना काम किया लेकिन सपा को मात्र 47 सीटें मिलना शर्मनाक है। इतनी कम सीटें तो अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी नहीं मिली थीं। तब हमने 105 सीटें जीती थीं। उस समय प्रदेश भर में दंगे हुए थे। मुलायम ने कहा, कुछ लोगों ने अखिलेश के साथ धोखा किया है।

परिवार में 51 वोट लेकिन बूथ पर केवल नौ

mulayam singh yadav says some leaders betrayed akhilesh yadav.

मुलायम नाम लिए बिना बोले, यहां दो नेता ऐसे हैं, जिनके बूथों पर सपा हारी लेकिन अखिलेश ने उन्हें सम्मानजनक पद दे दिए। एक नेता के परिवार में 51 वोट हैं लेकिन पार्टी को उनके बूथ पर सिर्फ 9 वोट मिले।

राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल राम नाईक ने मुलायम सिंह के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। नाईक ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। मुलायम ने पोर्टिको में आकर राज्यपाल का स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट किया।

देश की एकता के लिए 28 क्या, 56 भी मरते तो सुरक्षा बल कार्रवाई करते

mulayam singh yadav says some leaders betrayed akhilesh yadav.

मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते अयोध्या में गोली चली तो 28 लोग मरे थे। देश की एकता के लिए यदि 56 भी मरते तो सुरक्षा बल कार्रवाई करते।

मुलायम ने कहा कि अयोध्या में गोली चलने से 20 लोगों की जान गई और 56 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। छह माह बाद पता लगा कि मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई है। हमने 8 लोगों के परिवारीजनों को उतनी ही मदद दी जितनी पहले मृतकों के परिवारीजनों को दी थी।

सपा संस्थापक ने कहा, संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि अयोध्या में 56 लोग मरे हैं। हमने उन्हें चुनौती दी। कहा कि अटलजी 56 मृतकों की सूची दे दें तो हम पूरे सदन से और अटलजी से पैर छूकर माफी मांगेंगे।

मुलायम ने कहा कि आजादी के बाद मुसलमानों ने जितना समर्थन सपा को दिया है, उतना किसी और दल को नहीं दिया। पिछले चुनाव में भी 95 नहीं तो 90 प्रतिशत मुस्लिम वोट सपा को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed