{"_id":"58008d564f1c1b4b2c28e8ea","slug":"mulayam-singh-yadav-press-conference-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम बोले, अखिलेश ने क्या परिवार में कई लोग ने अपने नाम खुद रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम बोले, अखिलेश ने क्या परिवार में कई लोग ने अपने नाम खुद रखे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Oct 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव ने कहा है कि हमारे परिवार में कोई विवाद नहीं है। मेरे परिवार में तीन पीढ़ी से कोई विवाद नहीं हुआ तो अब क्या होगा? उन्होंने पलटकर पूछा, आप क्यों विवाद कराना चाहते हो?
अखिलेश के ताजा इन्टरव्यू में उनकी टिप्पणी कि मैंने तो अपना नाम खुद रखा, पर जवाब देते हुए मुलायम ने कहा, ये भी कोई सवाल है? उन्होंने कहा, राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण अखिलेश का लालन-पालन मेरी बहन ने किया।
उनको वह बहुत मानते भी हैं। मुलायम बोले, अखिलेश ही नहीं, परिवार में कई सदस्यों ने अपने नाम खुद रखे। धर्मेंद्र ने भी अपना नाम खुद ही रखा है। मुलायम सिंह सपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे।

Trending Videos
मेरे बिना नहीं बन सकती थी सरकार
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह ने कहा, छोटी सी पार्टी बनाकर हम इस मुकाम पर पहुंच गए। पार्टी बनने के 11 महीने बाद ही हमने सरकार बनाई। 5 नवंबर को हम रजत जयंती मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सपा का ही चमत्कार है जो गायत्री प्रजापति मंत्री हैं। वह प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री रहते हुए हमने जो काम किए उसे जनता आज भी याद करती है। मुलायम सिंह ने कहा कि मेरे बिना सरकार कभी नहीं बन सकती थी।