फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav meet gayatri prajapati at lucknow jail

मुलायम से मिल भावुक हुए गायत्री, बोले-जेल में मेरे साथ आतंकियों जैसा सुलूक

Wed, 28 Jun 2017 12:20 PM IST
amarujala.com-presented by: विजय जैन
amarujala.com-presented by: विजय जैन Updated Wed, 28 Jun 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav meet gayatri prajapati at lucknow jail
गायत्री प्रजापति - फोटो : ANI
जेल में मिलने पहुंचे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का दर्द फूट पड़ा। करीब पौने घंटे की मुलाकात में गायत्री ने मुलायम को अपना दुखड़ा सुनाया। गायत्री के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें साजिश के तहत फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजा है। जेल में उनके साथ आतंकवादियों जैसा सुलूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीड़िता की बेटी ने तो उन्हें पहचानने से ही इन्कार कर दिया था। पुलिस के पास गायत्री के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। ऊपर के लोगों के इशारे पर एसएसपी और जिला प्रशासन मनमानी कर रहे हैं। कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल हुई है, उसमें भी उनके व उनके छह सहयोगियों और कथित रेप पीड़िता की लोकेशन अलग-अलग पाई गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने गैंगरेप और छेड़छाड़ के दो मुकदमे लिखाए जिससे साजिश स्पष्ट हो रही है। जेल से बाहर आकर मुलायम सिंह ने गायत्री को फर्जी मामले में फंसाने और भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, गायत्री के लिए डीजीपी और सीएम से मिलेंगे। वहां बात नहीं बनी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गायत्री से बिना मिले ही लौटे थे मुलायम

mulayam singh yadav meet gayatri prajapati at lucknow jail
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)
मुलायम सोमवार को ही गायत्री से मिलने जेल जा रहे थे लेकिन जिला प्रशासन के अनुमति न देने से वह बीच रास्ते से ही लौट आए। मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह जिला जेल पहुंचे जहां तीन कारों के काफिले को भीतर जाने दिया गया। इसमें एक कार मुलायम व दो कारें सुरक्षाकर्मियों की थीं। मुलायम सीधे वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय के कक्ष में पहुंचे जहां गायत्री को बुलवाकर उनकी मुलाकात कराई गई।

नेताजी को देख भावुक हो गया गायत्री
मुलायम सिंह को सामने देखते ही गायत्री भावुक हो गया। उसने तुरंत सपा संरक्षक के पैर छुए। जेल सूत्रों ने बताया कि अपने साथ अन्याय की कहानी सुनाते हुए गायत्री कई बार रोया। नेताजी ने उसे सांत्वना दी। गायत्री ने कहा, पुलिस-प्रशासन और मीडिया उसके खिलाफ माहौल बना रहा है। उसके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है ताकि वह जेल से बाहर न निकल सके। मुलायम ने उसे बाहर लाने के लिए सरकार से बात करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed