फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav celebrates his birthday in party office in Lucknow.

अपने जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Sun, 22 Nov 2020 02:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Nov 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav celebrates his birthday in party office in Lucknow.
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों व नेताओं से बधाई और अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया और जन्मदिन समारोह के लिए आभार जताया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व उदय प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने शॉल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन


बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज (22 नवंबर) 82 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष की उम्र में पहली बार 1966 में जसवंतनगर (इटावा) से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहे मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। मौजूदा समय में मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के चलते पिछले काफी समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed