चीन तो हमेशा से धोखेबाज रहा है: मुलायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के 89वें जन्म दिन पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने करौरा गांव में तिवारी की पत्नी की स्मृति में सुशीला देवी बालिका महाविद्यालय, लोहिया पार्क और अनाथालय का शिलान्यास किया।
इस मौके पर कौमी एकता महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
पढ़ें- जब एनडी तिवारी को आया किसी की मूंछों पर प्यार
मंच पर ही एनडी तिवारी और मुलायम सिंह ने केक काटा। सपा मुखिया ने तिवारी की दीघार्यु और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए अपने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, देश के सामने गंभीर समस्याएं हैं।
भाई-भाई को लड़ाने की हो रही साजिश
कुछ माह पहले चीनी सेनाएं भारतीय सीमा के अंदर तक आ गई थीं। उसकी बुरी नजरें हमारे क्षेत्र पर हैं। वह हमेशा से धोखेबाज रहा है। हमें उत्तरी सीमा पर सावधानी और हिम्मत से मुकाबला करना पड़ सकता है।
पढ़ें- एनडी तिवारी ने फिर की वैसी 'हरकत'
कहा कि सपा सरकार ने किसानों, मेहनतकशों, व्यापारियों, छात्रों, वकीलों, शिक्षकों समेत सभी के हित की योजनाएं बनाई हैं। इस अवसर पर नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि देश की तरक्की बिना उत्तर प्रदेश के विकास के संभव नहीं है।
यह दिखाना होगा कि हर गांव आगे बढ़ा है। उद्योग और खेती का विकास बढ़-चढ़कर होना चाहिए। उन्होंने नौजवानों से कहा कि वे जाति, संप्रदाय के झगड़े में न पड़ें। इतिहास की जानकारी रखें। यह जानें कि दुनिया में क्या हो रहा है। सोचें कि हम कहां हैं ? हम आगे बढ़ेंगे तो इंसानियत आगे बढ़ेगी।
पढ़ें- रात ढाई बजे क्या खोजते हैं पूर्व मुख्यमंत्री?
समारोह में एनडी तिवारी विचार मंच की ओर से मुलायम और तिवारी को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सांसद सुशीला सरोज, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला और चंद्रा रावत भी मौजूद रहे।
अखिलेश भी बधाई देने पहुंचे
वयोवृद्ध नेता एनडी तिवारी का जन्मदिन उनके माल एवेन्यू स्थित उनके निवास पर भी धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाम को उनके आवास पर पहुंचे।
उन्होंने केक काटकर तिवारी को बधाई दी और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश कानपुर से लौटकर शाम को एनडी तिवारी के आवास पर जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...