फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav addressed the party leaders on Republic Day.

Republic Day: मुलायम का आह्वान- प्रदेश में बनवाएं, सपा की सरकार, अखिलेश यादव बोले- ये युवाओं के भविष्य का चुनाव है

Wed, 26 Jan 2022 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव युवाओं के भविष्य का चुनाव है सभी इसे अपना चुनाव मानकर लड़ें।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav addressed the party leaders on Republic Day.
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। समाजवादी सरकार आप सब को सभी सुविधाएं देगी और समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में बहुत जोश और उत्साह है। हम सभी को देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर त्याग को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग जो हमारे ऊपर विश्वास करते हैं, हम उनके विश्वास को बनाए रखेंगे। वह पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि हमें लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को बचाना है। जो लोग सत्ता में बैठे हैं। वह नकारात्मक सोच के लोग हैं। समाज को लड़ाना चाहते हैं। हम सभी समाजवादी लोगों को इनसे मुकाबला करना है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) इन नकारात्मक सोच के लोगों का लगातार मुकाबला करते रहे। भाजपा को ऐसे समय में हराया, जिस समय कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा हारेगी। नेताजी समाज के दबे, कुचले और शोषित लोगों को साथ लेकर आए थे। कांशीराम को साथ लाकर देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया था। इससे पहले भी समाजवादी और अंबेडकरवादी लोग साथ आना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग जानते हैं, उन्हें पता है कि डॉ राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर दोनों साथ मिलकर काम करना चाहते थे और समाज को आगे बढ़ाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने वाले शहीदों और उनके परिवारों को याद कर रहे हैं। आज का दिन धरने पर बैठे उन किसानों और उनके बीच शहीद हुए लोगों को भी याद करने का दिन है।

अखिलेश यादव ने कहा कि धरने पर बैठे 700 किसान शहीद हुए, तब काले कानून वापस हुए। एक तरफ किसानों को अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ रही है, वहीं किसान और गांव का बेटा देश की सीमा पर रक्षा कर रहा है। सीमाओं पर रक्षा में सबसे ज्यादा गांव और किसान के बेटे हैं। लेकिन भाजपा की सरकार में उसी किसान के साथ क्या क्या नहीं हुआ। सड़क पर कीलें लगा दी गईं। आरसीसी की दीवार बना दी गई। डीजल नहीं दिया गया और आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। इस अपमान और अन्याय को किसान कभी नहीं भूल सकता है।

'सत्ता में किसानों को कुचलने वाले बैठे हैं'

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में वही लोग बैठे हैं, जिनके बेटों ने किसानों को कुचल दिया। उनकी हत्या कर दी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव को किसान, नौजवान, विकास, महंगाई और बेरोजगारी से हटाकर दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है लेकिन अभी तक प्रदेश की जनता और समाजवादी लोग उनके जाल में नहीं फंसे। वाट्सएप और सोशल मीडिया पर भाजपा क्या-क्या फैला रही है, इसे सभी लोग देख रहे हैं।

यह भाजपाई जो अपने घरों से नहीं निकलते थे आज वह गली-गली घूम रहे हैं। इनके पास महंगाई, बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। पश्चिमी यूपी में पहले चरण से ही इस बार परिणाम आना शुरू हो जाएगा। इनके विधायक और नेता गांव-गांव में दौड़ाये जा रहे हैं। जनता भाजपा से बहुत नाराज है। यह चुनाव जनता स्वयं लड़ रही है।  अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि इसे अपना चुनाव समझिए। यह आप सब के भाग्य का चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed