{"_id":"e8f103743260a5384d67e37f45851225","slug":"mulayam-singh-yadav-akhilesh-yadav-media-reports-comdemn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने जजों को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने जजों को दी नसीहत
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मीडिया के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई जज मौजूद हैं। मैं उनके सामने कहना चाहता हूं कि वह कभी अखबार की खबर पढ़कर किसी को सजा न सुनाएं। कई लोगों को इनकी गलत रिपोर्ट पर सजा मिल चुकी है।'
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि यहां कई जज मौजूद हैं, इसलिए मैं खासतौर पर उनसे कह रहा हूं कि मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर वह कतई कार्रवाई न करें। मेरे खिलाफ मीडिया षड़यंत्र रचा और उसने कई झूठी रिपोर्ट निकाली, लेकिन मैं उससे विचलित नहीं हुआ।
विज्ञापन
गुस्से से तमतमाए सपा प्रमुख ने कहा कि आखिर मीडिया वाले जिसके खिलाफ खबर लिख रहे हैं, उससे भी तो पूछ लिया करें। केवल आरोपों पर खबर लिख देना ठीक नहीं है।
अखिलेश ने भी उठाई थी आवाज
कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को केवल टीवी चैनलों का चेहरा बताया था। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जिस तरह मीडिया पर भड़ास उतारते हुए उसे गलत रिपोर्ट लिखने का दोषी बता दिया।