{"_id":"b8b93f7fd7ca3044888d7329bf98047b","slug":"mulayam-singh-will-present-in-court-on-1-october-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर को कोर्ट में पेश होंगे मुलायम सिंह यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्टूबर को कोर्ट में पेश होंगे मुलायम सिंह यादव
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत की अवमानना के मामले में सपा सुप्रीमों एक अक्टूबर को कोर्ट में तलब में होंगे। मामला धमकी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
अदालत की अवमानना मामले में न्यायालय ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। साथ ही सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है।
सिविल जज जूनियर डिविजन अंकित गोयल के मकान मालिक सुनील अग्रवाल को 24 अगस्त को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भागीरथ यादव ने जज से मकान खाली कराने की धमकी दी थी। मकान मालिक ने न्यायालय से शिकायत की।
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने धमकी को कोर्ट की स्वतंत्रता पर हमला एवं कोर्ट की अवमानना करार दिया था। इस पर अदालत ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और युवक सभा के जिलाध्यक्ष भागीरथ यादव के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर 18 सितंबर को तलब किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के वकील राजकुमार चौहान ने न्यायालय में जवाब दाखिल किया। साथ ही कोर्ट में दिए गए शपथ पत्र में बताया कि वह भागीरथ यादव को नहीं जानते हैं। वह कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, कोर्ट की अवमानना तो सपने में भी नहीं कर सकते हैं।
पक्ष सुनने के बाद अदालत ने मुलायम सिंह को एक अक्तूबर 2015 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। साथ ही भागीरथ यादव की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा को जवाब दाखिल करने को कहा है।