फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh speech

राहत शिविरों में भाजपा और कांग्रेस के लोग: मुलायम

Tue, 24 Dec 2013 10:39 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh speech

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव चौधरी चरण सिंह जयंती के मौके पर आयोजित गोष्ठी में पूरे रौ में दिखे।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में षडयंत्रकारी रह रहे हैं। यह षडयंत्रकारी कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस और भाजपा के लोग हैं।

इनसे कहा जा रहा है कि ये अपने घरों को न जाएं। कांग्रेस व भाजपा वाले दंगा पीड़ितों को भड़का रहे हैं। कह रहे हैं कि धरना देते रहो। इसका मकसद चुनावी फायदा लेना है।


राहुल पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव देख चोरी से मुजफ्फरनगर पहुंच गए। मुजफ्फरनगर के लिए राज्य सरकार ने क्या-क्या नहीं किया।

पीड़ितों को सरकारी नौकरी ही नहीं दी, घर बनवाने के लिए पैसे भी दिए। बसपा पर हमला करते हुए कहा कि उसने आजमगढ़ के अल्पसंख्यकों पर लाठियां बरसवाईं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस, भाजपा व बसपा दो जुबान वाले हैं। जनता समझदार है वह सब जानती है।

मंत्री पुत्रों या कार्यकर्ताओं की गुंडई पर भी वह गुस्से में दिखे। कहा कि राज्य सरकार के अच्छे कामों पर गुंडई भारी पड़ रही है।

अखबारों में रोज ऐसी खबरें सुर्खियां बन रही हैं। अखबार वाले गलत नहीं लिखते। अब यह सब नहीं चलेगा और गुंडई करने वाले पार्टी से बाहर होंगे।

वह यहीं शांत नहीं हुए, कहा कि भाजपा के लोग गुंडई नहीं करते हैं। इसी के चलते चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में उन्हें सर्वाधिक सीटें मिली और तीन राज्यों में उनकी सरकारें बनी। हमें अपनी आदतों में सुधार लाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed