फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh says we want lucknow and delhi both

मुलायम सिंह बोले, लखनऊ के साथ हमें दिल्ली भी चाहिए

Wed, 25 Nov 2015 10:51 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh says we want lucknow and delhi both

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने 17 अति पिछड़ी जातियों के सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार कलेक्टर होती है और प्रदेश सरकार की हैसियत पटवारी जैसी होती है। हमें पटवारी भी बनना है और कलेक्टर भी। उन्होंने लखनऊ के साथ ही दिल्ली पर कब्जा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा, निशाना दिल्ली और लखनऊ दोनों पर होना चाहिए। जब दोनों पर कब्जा होगा तभी विकास होगा। लखनऊ की हैसियत लेखपाल जैसी होती है और दिल्ली की कलेक्टर जैसी। कलेक्टर जब चाहे सहायता रोक दे, इसलिए कलेक्टर भी बनना है और लेखपाल भी। यूपी के बाद दिल्ली पर कब्जा करना है। कलेक्टर बने होते तो 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव खारिज न होता।
विज्ञापन

 
हमारी ताकत 54 फीसदी, राज कर रहे थे 7 फीसद वाले
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब तक 7 फीसदी आबादी वाले प्रदेश और देश पर राज कर रहे थे। पिछड़ों की ताकत 54 फीसदी हैं। पिछड़े सरकार चलाने लगे तो उन्हें दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने प्रदेश में चार बार सरकार बनाई है। आगे भी सरकार बनाने की चुनौती है। देश के सामने बड़ी समस्याएं हैं। इनका मुकाबला केवल सपा कर सकती है। इसलिए लोगों को सपा से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा हमारी ताकत 54 फीसदी की है। अब तक 7-8 फीसदी वाले राज कर रहे थे।

पिछड़े सत्ता में आने लगे तो लोगों को बैचेनी हुई

mulayam singh says we want lucknow and delhi both

डॉ, लोहिया पिछड़ों को 60 फीसदी आरक्षण देने के पक्षधर थे। उन्होंने नारा दिया था, ‘संसोपा ने बांधी गांठ, पिछड़ेपाए सौ में साठ’। प्रदेश में पिछड़ों की तादाद 54 फीसदी है।  बिहार में इसी समीकरण से नई सरकार बनी है। यूपी में पहले से सरकार है। पिछड़े सत्ता में आने लगे हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है।

उन्होंने कहा, केवल समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों का ध्यान रखा है। डॉ. लोहिया कहते थे कि पिछड़ों की लड़ाई यादव ही लड़ सकता है। उनका सपना साकार हो रहा है। सपा पिछड़ों को आगे बढ़ा रही है। 17 जातियों के इस सम्मेलन में जो भी प्रस्ताव पारित होगा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उसे लागू करने केलिए कहेंगे।
 
मुलायम सिंह ने सम्मेलन के तीन दिन के नोटिस पर विशाल सम्मेलन करने के लिए इसके संयोजक गायत्री प्रजापति की पीठ थपथपाई। सम्मेलन में 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, बलराम यादव, रामगोविंद चौधरी, अरविंद सिंह गोप, राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, राजपाल कश्यप, विशंभर निषाद आदि मौजूद थे।

सपा मुखिया ने नाम लिए बिना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेन्द्र सिंह सच्चर पर निशाना साधा। कहा, सैफई में उनका सम्मान कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। उन्हें परेशानी हो रही है। मुलायम ने कहा, न्यायपालिका में उच्च पदों पर रहे एक व्यक्ति ने मेरे जन्म दिन के समारोह पर टिप्पणी की है। हम, उनके बारे में कुछ नहीं कहेंगे। उन्हें मेरे बारे में कुछ नहीं पता है। उनकी मानसिकता ठीक नहीं है। हम गरीब किसान परिवार से आए हैं, हमारे साथ गरीब लोग हैं, हम उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहां एआर रहमान ने देशभक्ति के गीत गाए। उनके बयान का लोग मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed