फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh rally in mainpuri

यूपी को किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे गुजरात: मुलायम

Fri, 08 Nov 2013 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/मैनपुरी
टीम डिजिटल/मैनपुरी Updated Fri, 08 Nov 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh rally in mainpuri

विधान सभा चुनाव में लैपटाप की घोषणा और उसे पूरा करने के बाद सपा लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही दांव मुफ्त अनाज देने का खेलने जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को मैनपुरी की सभा में मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार के खाद्य सुरक्षा बिल को अधूरा बताते हुए उसे खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी या उनके सहयोग से सरकार बनी तो गरीबों को मु्फ्त अनाज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा मुसलमानों की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन


पढ़ें-पुराने रिश्तों को हवा-पानी देने की कोशिश में बहराइच रैली
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिश्चियन मैदान में आयोजित इस सभा में मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खां ने 434 करोड़ रुपये 27 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

दोपहर दो बजे अपना भाषण शुरू करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में मुसलमान सबसे गरीब, निरक्षर और पिछड़े हुए हैं।

यही कारण है कि सपा पहले भी उनके साथ थी, आज भी है और हमेशा रहेगी। मुसलमान और किसान ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

केंद्र सरकार सच्चर आयोग की रिपोर्ट को मुसलमानों के हित में लागू नहीं कर रही है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर दंगा उसकी ही देन है। हम किसी भी कीमत पर उत्तर प्रदेश को गुजरात नहीं बनने देंगे। मोदी केवल टीवी और गुजरात तक ही सीमित हैं।


उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं असुरक्षित हैं। देश के दुश्मन सैनिकों के सिर काट ले जाते हैं लेकिन हमारी सरकार सोती रहती है।

पढ़ें-'सत्ता में रहें या नहीं, मुसलमानों का देंगे साथ'

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की ही बनेगी। इसमें सपा की प्रमुख भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भूख से 2.10 लाख लोगों के मरने की बात स्वीकार करती है लेकिन खाली पेट मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख से अधिक है।

उन्होंने कहा कि मोदी के गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 80 सीटें हैं। उन्होंने अपील की कि लोकसभा चुनाव में ऐसा माहौल बना दो कि सपा के बिना दिल्ली में सरकार बन ही न सके।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है। ऐसे में उनका चुनाव जिले के लोगों को ही लड़ना होगा।

दंगों पर आजम की सफाई
मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर आजम ने कहा कि मुसलमानों को मुझसे शिकवा शिकायत है, लेकिन मैने मुसलमानों की वकालत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

मेरे लिबास में लाख पैबंद सही लेकिन धब्बा एक भी नहीं है। आज गुजरात जैसे हालातों से देश को बचाना होगा और इसके लिए सपा को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed