{"_id":"57fdd97b4f1c1b6e5228ff39","slug":"mulayam-singh-pays-tribute-to-ram-manohar-lohia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम के आने से पहले बिना बोले लौट गए अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम के आने से पहले बिना बोले लौट गए अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Oct 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते मुलायम सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बुधवार को मुलायम सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बीते दिनों को याद किया और कहा कि उन्हें देश आज भी याद कर रहा है। सपा सुप्रीमो ने कहा, मेरी उनसे आखिरी मुलाकात 23 अगस्त 1967 को हुई थी और 12 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि लोहिया बड़े विचारक थे।
मुलायम सिंह ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लोहिया के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सात दिन तक उनकी पट्टी नहीं खोली जिसकी वजह से मवाद पड़ गया जबकि रोज ड्रेसिंग होनी चाहिए थी। हालत बिगड़ने पर लोहिया को अहसास हो गया कि वह नहीं बचेंगे तो जब उन्हें होश आता तो वह मुझसे कहते कि आजकल के राजनीतिज्ञ और डॉक्टर नादान हैं।
मुलायम सिंह ने कहा, आजकल कार्यकर्ता मेहनत तो करते हैं पर सिद्धांतों पर नहीं चलते। उन्होंने कहा कि आजकल के लड़के सिर्फ नारेबाजी करते हैं। हालांकि दो-चार लड़के अच्छे भी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओंं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की सलाह दी।

कुछ बोले बिना ही लौट गए अखिलेश
माल्यार्पण कर निकल गए अखिलेश
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओंं को समाजवादी साहित्य पढ़ने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। मुलायम सिंह के आने से पहले सीएम अखिलेश यादव ने भी लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क पहुंचकर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि अखिलेश ने मंच पर जाकर कुछ नहीं बोला और वह मुलायम सिंह के आने से पहले ही चले गए।
अखिलेश के जाने के बाद मुलायम सिंह पहुंचे और उन्होंने लोहिया को श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश के जाने के बाद मुलायम सिंह पहुंचे और उन्होंने लोहिया को श्रद्धांजलि दी।