{"_id":"5948d4aa4f1c1ba6298b4b4d","slug":"mulayam-singh-not-attended-sp-iftar-party-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में होकर भी अखिलेश की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे मुलायम, पहली बार गैरमौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में होकर भी अखिलेश की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे मुलायम, पहली बार गैरमौजूद
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय में सोमवार को हजारों की तादाद में रोजेदार, उलेमा, इमाम, सज्जानशीन व शायर रोजा इफ्तारी में शामिल हुए। सपा की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी दफ्तर में मुलायम सिंह यादव की गैर मौजूदगी में रोजा इफ्तारी हुई। वरिष्ठ नेता आजम खां और शिवपाल यादव भी रोजा इफ्तार में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
रोजा इफ्तारी के लिए सपा दफ्तर के भीतर और बाहर रोड पर बड़े पंडाल लगाए गए थे। लखनऊ ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से सपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। गैरहाजिर थे तो सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह, आजम और शिवपाल जैसे नेता।
विज्ञापन
मुलायम सिंह दिल्ली से लखनऊ तो आ गए थे लेकिन रोजा इफ्तारी में नहीं आए। उनके गैर हाजिर रहने को सपा परिवार में चल रही उठापटक से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने रोजेदारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी में अखिलेश यादव
इसमें शिरकत करने वालों में नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना सईदुर्रहमान आजमी, ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, चांद शिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास, टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अब्दुल मन्नान, इमाम-ए- ईदगाह उजरियांव मौलाना सईद साहब, सज्जादा नशीन देवा शरीफ वासिक वारसी, सज्जादा नशीन दरगाह शमीना शाह, लखनऊ के राशिद अली मिनाई मुख्य थे।
पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी, मौलाना कफील अशरफ , शाहिद नदवी, फरमान नदवी, सज्जादा नशीन किछौछा शरीफ हाफिज सगीर तथा सेवानिवृत्त आईएएस अनीस अंसारी ने भी शिरकत की।
इस मौके पर किरनमय नंदा, बेनी वर्मा, प्रमोद तिवारी, अतुल अंजान, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम, माता प्रसाद पांडेय, बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र यादव, नीरज शेखर, पारसनाथ यादव, राममूर्ति वर्मा, अरविन्द सिंह गोप, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, अभिषेक मिश्र आदि नेता भी मौजूद रहे।
सपा की रोजा इफ्तारी के कारण सोमवार शाम को घंटों जाम लगा रहा। विक्रमादित्य मार्ग पर बड़ा पंडाल लगा होने के कारण बैरिकेडिंग करके रोड बंद दी गई थी। इससे दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। विक्रमादित्य मार्ग चौराहे से 5 केडी चौराहे और वीवीआईपी गेस्ट हाउस तक ट्रैफिक रेंगते हुए चला। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।