फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh meeting with officers

अखिलेश नाकाम, मुलायम ने संभाली कमान

Mon, 09 Sep 2013 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh meeting with officers

मुजफ्फरनगर और शामली में बिगड़े हालात संभालने के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कमान अपने हाथ में ले ली।

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में आला पुलिस-प्रशासनिक अफसरों और पश्चिमी जिलों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। हर सूचना को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। किसी भी कीमत पर पड़ोसी जिलों का वातावरण नहीं बिगड़ना चाहिए।
विज्ञापन


हैवानियत: स्कूल में नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर राज्यमंत्री शाहिद मंजूर, राजेंद्र राणा, साहब सिंह, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, मुख्यमंत्री की सचिव अनीता सिंह, प्रमुख सचिव गृह और वेस्ट यूपी के प्रमुख सपा नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक मीटिंग की।

उन्होंने अफसरों और नेताओं के पेंच कसते हुए शीघ्र हालात सामान्य बनाने के निर्देश दिए। पार्टी नेताओं से कहा कि आपस में तालमेल कायम कर सुनिश्चित करें कि शांति और भाईचारा कायम हो।

जहां भी गड़बड़ी के मामले सामने आएं, तत्काल अफसरों को सूचित करें। उन्होंने शाहिद मंजूर और साहब सिंह से कहा कि माहौल सामान्य बनाने के लिए वे जिम्मेदारी संभालें।

मुलायम ने नेताओं से पूछा कि उनके क्षेत्र में कैसी स्थिति है, हालात कैसे सामान्य बनाए जाएं। सपा नेताओं ने उन्हें बताया कि कवाल कांड में गलत नामजदगी से लोगों का गुस्सा भड़का।

जो युवक मारे गए, उनके परिवारीजनों के खिलाफ दूसरे संप्रदाय के युवक की हत्या का झूठा केस दर्ज कर लिया गया। और भी मामलों में गलत रिपोर्ट दर्ज की गई। फर्जी नामजदगी वापस ली जानी चाहिए।

कहा कि शामली और कवाल में बवाल की शुरुआत लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर हुई। अब असामाजिक तत्व इसका फायदा उठा रहे हैं। मेरठ से मंत्री शाहिद मंजूर, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल और विधायक गुलाम मुहम्मद ने हालात की जानकारी दी।

कहा कि फिलहाल शांति है, लेकिन अफवाह फैलाने वाले लोग सक्रिय हैं। शामली के किरनपाल कश्यप, मुजफ्फरनगर के राशिद चौधरी और मुकेश चौधरी के अलावा बागपत, सहारनपुर, अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाध्यक्षों से भी सपा सुप्रीमो ने फीडबैक लिया।


अफसरों से जताई नाराजगी, कहा अब न हो कोई चूक
मुलायम सिंह ने स्थिति को नियंत्रित करने में चूक और माहौल बिगड़ने के लिए अफसरों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

हर हाल में जल्द से जल्द माहौल सामान्य बनाया जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed