फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh hows anger towards youth brigade

'बीजेपी करा रही लोगों की हत्या, क्यों चुप हैं मोदी'

Wed, 27 Jan 2016 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh hows anger towards youth brigade

मुलायम सिंह यादव बुधवार को लखनऊ में सपा यूथ ब्रिगेड को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवा नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी जिससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल हो गया। इस हरकत पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने नेताओं की क्लास लगा दी।

विज्ञापन


गुस्साए मुलायम ने का कहा, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं है, हमें अनुशासित लोग पार्टी में चाहिए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनहीन लोगों की सूची बना देंगे।
विज्ञापन


कुछ देर में मुलायम सिंह का गुस्सा शांत हुआ तब उन्होंने युवा नेताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाया साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

मुसलमानों को रिझाने में लगे हैं मोदी

mulayam singh hows anger towards youth brigade

नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए मुलायम सिंह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने सबको नौकरी देने का वादा किया था किसी को रोजगार नहीं मिला। मोदी सिर्फ मुसलमानों को रिझाने में लगे हैं जबकि नोएडा में मुसलमानों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। कहा कि अरहर की दाल महंगी है, गरीबों को कहीं से राहत नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा, बीजेपी ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है। मुलायम सिंह ने सवाल उठाया, चीन और पाकिस्तान की फौज भारत में घुस रही है, नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं। सपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा कहा, बीजेपी के लोग हत्या करा रहे हैं वहीं नरेंद्र मोदी भेदभाव मिटाने की बात करते हैं।

मुलायम सिंह ने सपा सरकार की तारीफ की और कहा, सपा ने जो वादे किए वो निभाए, कांग्रेस ने क्या किया और बीजेपी क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed