फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh guides his son akhilesh

‘बड़ा नेता’ बनने के लिए मुलायम ने सीएम बेटे को दिया ये मंत्र

Sat, 23 Jan 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jan 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh guides his son akhilesh

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त की पीड़ा एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की जुबां पर आ गई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने ठीक से काम ही नहीं किया।

विज्ञापन


यही वजह है कि हम केवल पांच सीटें ही जीत पाए। अगर मुझे पहले इसका पता होता तो मैं चुनाव ही न लड़ता। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के पांच एमपी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जनता हमारे खिलाफ थी।
विज्ञापन


मुलायम शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी लोकप्रिय होने के बावजूद बहुमत की सरकार नहीं बना पाए, लेकिन दूसरे दलों के सहयोग से सरकार बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी देश में मिली-जुली सरकार बन सकती है। बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि जिनके लोकसभा में चार सांसद थे, वे राष्ट्रीय पार्टी थे। हम 39 सीटों के बावजूद क्षेत्रीय पार्टी ही बनकर रह गए।

बोले मुलायम, हमने बनाया युवा सीएम

mulayam singh guides his son akhilesh

मुलायम ने कहा, हमें भी अन्य प्रदेशों में चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि लोकसभा में सीटों के प्रतिशत के आधार पर क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलना चाहिए।

मुलायम ने सीएम अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक यूपी से बाहर नहीं निकलोगे, तब तक बड़े नेता नहीं बनोगे। बाहर जाने में क्या दिक्कत है? आज ही कार्यक्रम बना लो। मध्य प्रदेश में हम बहुत मजबूत हो सकते हैं।

वहां बड़ी सभा करो, पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुलायम ने कहा कि सपा युवाओं की पार्टी है। हम इसे बूढ़ी नहीं होने देना चाहते। इसलिए युवाओं को अधिक मौका मिलना चाहिए। चुनाव हमारे नाम पर लड़ा गया, लेकिन हमने बाद में युवा सीएम बना दिया।

उधर, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन की वैचारिक ताकत थे। वे जनसुनवाई भवन में आयोजित जनता दरबार में बोल रहे थे। वहीं सपा मुख्यालय में भी जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी गई।

मुझ पर भी बहुत आरोप लगे

mulayam singh guides his son akhilesh

सार्वजनिक मंच पर शुक्रवार को बाप-बेटे ने एक-दूसरे की तारीफ भी की। मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने भाषण में दो बार कहा कि यह नेताजी की सरकार है।

बहुमत भी हमें उन्हीं के नाम पर मिला था। वहीं, मुलायम ने भी अखिलेश के बारे में कहा कि उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। घोषणा पत्र में जो भी वादे किए गए, उन्हें अखिलेश सरकार पूरा कर रही है।

मुलायम ने कहा, राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। मुझ पर भी बहुत आरोप लगे। पैसा लेने व डकैतों से संबंध रखने के आरोप लगे।

जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो एक महिला से मेरा नाम जोड़ दिया। महिला भी बहुत दुखी हुई। मैंने कहा, परवाह मत करो। वह महिला बहुत मजबूत थीं।

सपा सुप्रीमो का भाषण लंबा खिंच गया था। करीब 50 मिनट बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री नारद राय के जरिये संदेश भिजवाया कि उन्हें प्रधानमंत्री को रिसीव करने जाना है। इस पर मुलायम ने अपना भाषण बीच में ही खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed