मुलायम का सीएम को आदेश, हर साल 18 जिलों को आदर्श बनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में 18 मंडल हैं हर साल 18 जिलों को आदर्श जिलों की श्रेणी में लाया जाए।
आदर्श जिले में बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, रोजगार आदि की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही आगरा मंडल में पहले मैनपुरी को शामिल किया जाए।
सपा मुखिया क्रिश्चियन मैदान में रविवार को आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मंच पर ही चिरपरिचित अंदाज में फिर क्लास ली।
सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री को माइक पर बुलाकर पूछा कि सैनिक स्कूल का उद्घाटन कब होगा, मुख्यमंत्री द्वारा एक साल की बात कहने पर बोले कि आठ माह में स्कूल का उद्घाटन होना चाहिए।
...और मुख्यमंत्री ने कर दी घोषणा
इस पर मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण निगम के अधिकारी ने आठ माह में भवन निर्माण कराकर सैनिक स्कूल का उद्घाटन कराने की घोषणा की।
कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं
मुलायम ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बने। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने रक्षामंत्री रहने के दौरान प्रधानमंत्री बनने का मौका हाथ से निकलने की पीड़ा फिर जताई।
सपा मुखिया ने कहा कि सपा ने ही हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों से संघर्ष किया है। कुछ धर्मनिरपेक्ष दल अंदर से भाजपा का साथ दे रहे हैं। कांग्रेस की वजह से ही भाजपा केंद्र की सत्ता में आई।