फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh birthday celebration

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर इस बार ये सितारे पहुंचेंगे सैफई

Sun, 08 Nov 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Nov 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh birthday celebration

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने 76वें जन्म दिन पर इस बार अपनों के बीच रहेंगे। उनके जन्म दिन का जश्न उनके गांव सैफई में मनेगा। इसमें फिल्म, उद्योग, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की देश की जानी-मानी हस्तियों समेत करीब एक लाख लोग शरीक होंगे।

विज्ञापन


मशहूर संगीतकार एआर रहमान 300 लोगों की टीम के साथ संगीत का जादू बिखेरेंगे। देश के और भी जाने-माने कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मुख्य समारोह 21 नवंबर को शाम सात बजे से आधी रात के बाद तक चलेगा। रात 12 बजे केक काटकर सपा मुखिया को हैप्पी बर्थडे बोला जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य समारोह की व्यवस्थाएं उसी तरह होंगी जैसी तेजप्रताप सिंह और राजलक्ष्मी की सगाई के मौके पर की गई थीं। समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सैफई का एथलेटिक्स स्टेडियम सपा के रंग में रंगा दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बड़ी संख्या में मेहमानों के आगमन को देखते हुए गेस्ट हाउसों का रखरखाव किया जा रहा है। सैफई को सजाने-संवारने में इवेंट कंपनी की टीम अभी से जुट गई है। एआर रहमान की टीम के मैनेजर भी स्टेडियम का निरीक्षण कर चुके हैं।

मुलायम की इच्छा पर अखिलेश ने संभाली कमान

mulayam singh birthday celebration

सपा के राज्य संसदीय बोर्ड ने नेताजी (मुलायम सिंह) का जन्म दिन इस बार पूरे प्रदेश में समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। 22 नवंबर को हर जनपद में बूथ से लेकर जिला मुख्यालय स्तर पर समारोह होंगे।

बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह की इच्छा थी कि इस बार वह अपना जन्म दिन सैफई में ‘अपनों’ के बीच मनाएं।

पहले कभी उनके जन्म दिन पर सैफई में बड़ा समारोह नहीं हुआ। पिता की इच्छा को भांपकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल भव्य समारोह की तैयारियां शुरू करा दीं।

उनके निर्देश पर सांसद तेज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र यादव और परिवार के अन्य सदस्य जन्म दिन समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed