फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam says, congress failed to control inflation

मुलायम बोले, कांग्रेस नहीं चाहती महंगाई कम हो

Sun, 23 Feb 2014 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
Mulayam says, congress failed to control inflation

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और यूपीए सरकार को महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में लगा नहीं कि केंद्र में कोई सरकार है।

विज्ञापन


सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार की चर्चा रही। यूपीए सरकार में सीमा की सुरक्षा, गरीबी, बेरोजगारी व महिलाओं की हिफाजत की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। देश अनिश्चय की हालत में खड़ा है।
विज्ञापन


राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा के सम्मेलन में मुलायम सिंह के निशाने पर कांग्रेस रही।

उन्होंने कहा कि महंगाई से समाज का हर तबका परेशान है, मेरी जानकारी में है कि महंगाई के दौर में अपना सम्मान बचाए रखने के लिए लोगों ने जेवर तक बेच डाले। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि महंगाई रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए दाम बांधो नीति अपनाने को कहा और इसका तरीका भी बताया। एक फसल से दूसरी फसल के बीच दामों में 20 फीसदी से ज्यादा वृद्धि नहीं होनी चाहिए और कारखानों में बनने वाली चीजें ड्योढ़ी से ज्यादा महंगी न हो।

केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने चर्चा के दौरान सभी सदस्यों के सवालों के जवाब दिए लेकिन उनके तर्कों पर चुप्पी साध गए। सरकार की नीयत महंगाई पर नियंत्रण की नहीं रही।

उन्होंने कहा, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बजट घोषणाओं से लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है।
सपा मुखिया ने कहा कि यूपीए के पांच साल के शासन में सरकार का पता ही नहीं चला।

देश के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। सीमा सुरक्षित नहीं है, चीन हमारी सीमा में 19 किमी तक घुस आया था। गरीबी और बेरोजगारी कम नहीं हुई।

महिलाओं की सुरक्षा का सवाल सामने है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से ऐसी सरकार बनाने में सहयोग मांगा जो इन सारे मुद्दों का स्थायी हल खोज सके और देश को राजनीतिक अनिश्चय की स्थिति से निकाल सके।


उन्होंने कहा, देश का वोटर बहुत समझदार है। इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र पर हमला किया तो 1977 में जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया। उस समय पूरे उत्तरी भारत में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed