{"_id":"b528f53d39f84245fb47f8c5aea66b69","slug":"mulayam-s-gunner-injured-in-a-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मुलायम के गनर समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मुलायम के गनर समेत छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांगरमऊ
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
सैफई में सपा सुप्रीमो के पौत्र व मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह के तिलकोत्सव में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे लोगों की जाइलो कार बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर रास्ते में खड़े ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गनर समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम यह कार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सुरसैनी गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इससे सपा मुखिया का गनर शिशुपाल सिंह (45) पुत्र भानुप्रताप निवासी राजाजीपुरम लखनऊ के अलावा कार में बैठे पार्टी कार्यकर्ता महेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी कन्नौज और लखनऊ के चिनहट निवासी संतोष तिवारी पुत्र रामदयाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कार के पीछे बाइक से चल रहे फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सहदानी गांव निवासी अब्दुल फहीम (25), शीबू खान (22) पुत्र इसरार, नीरज और (18) पुत्र अमर सिंह भी इन वाहनों से टकराकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से इन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसपी एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राम किशुन यादव समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।