फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam request worker to become him pm

'अखिलेश को CM बनाया, मुझे PM बनाओ'

Tue, 24 Dec 2013 10:51 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
mulayam request worker to become him pm

चौधरी चरण सिंह जयंती के मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया है तो मुझे भी प्रधानमंत्री बनाओ।

विज्ञापन


उनके दिल में आग जल रही है। इसलिए नौजवान विधानसभा चुनाव की तर्ज पर साइकिल यात्राएं निकालें, नुक्कड़ सभाएं करें और लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें दिलाएं।
विज्ञापन


उन्होंने नौजवान कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी जान लगा दो, मेरे दिल में आग जल रही है।

हम क्या साधु सन्यासी हैं, हम एक राजनेता है और उनके अंदर आग धाधक रही है देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के लिए।

नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे फिर विधानसभा चुनाव 2012 की तर्ज पर साइकिल यात्राएं निकालें, नुक्कड़ सभाएं करें और जनता के बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि घर के एक कोने में रखी हुई साइकिल निकाल ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए संकल्पित हो, तभी दिल्ली में समाजवादी सरकार बनाने का सपना पूरा होगा।

कार्यकर्ता अपने आचरण और व्यवहार में विनम्रता रखें और अन्याय के विरोध तथा सच्चाई के साथ चलें।

नौजवानों से कहा कि 2012 के विधानसभा में उनका चलाया गया अभियान सफल रहा। इस अभियान को लोकसभा चुनाव में भी दोहराना है, ताकि सपा को अधिक से अधिक सीटें मिल सकें।

तीसरे मोर्चे की बनेगी सरकार
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में सपा को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी और वह जिसे चाहेगी केंद्र में उसकी ही सरकार बनेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि गुजरात वाले की चुनौती हमें लेनी है। फिरकापरस्त ताकतों को हमें हाबी नहीं होने देना चाहिए। मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुट रही है।

कांग्रेस उनसे मुकाबला कर नहीं पाएगी। हमें जुटना चाहिए। लोकसभा चुनाव में यूपी पर ही सबकुछ निर्भर करेगा। फिरकापरस्त ताकतों की हमारी सरकार ने पिटाई कराई थी। अब वह जोश में आ गए हैं, सपा कार्यकर्ताओं को भी चाहिए कि जोश में आ जाएं।


उन्होंने कहा कि गुजरात में लोकसभा की 26 और यूपी में 80 सीटें हैं। गुजरात यूपी से ताकतवर नहीं है।

यूपी में हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में है। इसलिए हमें अधिक से अधिक सीटें जीतनी है। त्याग तकलीफ सहकर पार्टी को जिताएं। कहा कि ऐसा न हो गुजरात वाला जीत जाए। इसलिए यूपी से भाजपा का सफाया कर दो।

लोकपाल का विरोध
मुलायम सिंह यादव ने लोकपाल बिल का विरोध किया है। कहा कि देश में पहले से कड़ा कानून मौजूदा है। इसके बाद भी लोकपाल बिल ले आए।

ऐसा केवल ध्यान बंटाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि इन्होंने पूरे पांच साल केवल घोटाले ही घोटाले किए हैं।

कांग्रेस ध्यान बांटने के लिए साजिश करती है और भाजपा का साथ देती है। उन्हें मालूम है कि 90 फीसदी कांग्रेसी भाजपा का साथ दे रहे हैं।

वह सदन में भी कह चुके हैं कि कांग्रेस भाजपा एक है। दोनों के संस्कार एक है और हमारा संस्कार अलग है। वह लोग चिकने चुपड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed