फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam meets to ministers and took feedback.

डैमेज कंट्रोल में जुटे मुलायम, मंत्रियों से मिलकर बोले- कोई झगड़ा नहीं

Thu, 06 Oct 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Oct 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mulayam meets to ministers and took feedback.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कई मंत्रियों को बुलाकर सूबे के सियासी माहौल का फीडबैक लिया। उन्होंने सभी को 2017 की चुनावी तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है, किसी स्तर पर कोई मतभेद नहीं है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह लगातार पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। जब भी मौका लगता है, पार्टी ऑफिस पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सपा सरकार के कई मंत्रियों व नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


उनसे मिलने वालों में मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया), महबूब अली, इकबाल महमूद, शाहिद मंजूर और नरेंद्र वर्मा शामिल रहे। सपा मुखिया ने काफी देर तक सभी से अलग-अलग बातचीत की। उनसे प्रदेश के राजनीतिक हालात की जानकारी ली। पूछा, चुनाव को लेकर क्या तैयारियां हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में मुकाबला भाजपा से होना है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसके नेताओं के दौरे हो रहे हैं। चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं।

मंत्रियों के क्षेत्र के बारे में ली जानकारी

Mulayam meets to ministers and took feedback.

उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे पूरी गंभीरता से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं, जनता के बीच रहें और उनके सुख-दुख में शामिल हों। अपने क्षेत्रों पर खासतौर से ध्यान दें। सरकार के विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। यह भी पूछा कि उनके क्षेत्रों में क्या-क्या काम हुए हैं?

सियासी नुकसान की भरपाई की कोशिश
माना जा रहा है कि मुलायम सिंह ने मंत्रियों को बुलाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद से पैदा हुई चिंताओं को दूर करने की भी कोशिश की।

कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। किसी स्तर पर मतभेद नहीं है, पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उनकी इस कसरत को पार्टी में विवाद से होने वाले नुकसान की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा है। इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि मुलायम सिंह से मिलने वालों में तीन मंत्री मुस्लिम हैं।

अखिलेश समर्थकों को मिलेगा नया ठिकाना

Mulayam meets to ministers and took feedback.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सीएम अखिलेश यादव के नजदीकी नेताओं को नौ अक्तूबर को समाजवादी पार्टी के कार्यालय के पीछे नया ठिकाना मिल जाएगा। वे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के लिए आवंटित कोठी में बैठेंगे। इसका उद्घाटन सीएम अखिलेश यादव नौ अक्तूबबर को करेंगे।

इस ट्रस्ट के अध्यक्ष खुद अखिलेश यादव हैं। ट्रस्ट में पुराने नेताओं की जगह युवाओं को तरजीह दी गई है। पुराने नेताओं में राजेंद्र चौधरी इसके उपाध्यक्ष हैं।

अब सपा से निष्कासित एमएलसी, यूथ संगठनों के पदाधिकारी और अन्य नेता यहीं से अपनी गतिविधियां चलाएंगे। चूंकि 7, बंदरिया बाग स्थित ट्रस्ट की यह कोठी सपा के प्रदेश कार्यालय के ठीक पीछे हैं, इसलिए यहां सपाइयों की खूब आमद रहेगी।

माना जा रहा है कि सीएम ने सपा में अपनी टीम के बैठने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। सपा की मीडिया टीम भी इसी में शिफ्ट हो सकती है। इससे पहले 7 अक्तूबर को सीएम 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित नए आवास में गृह प्रवेश करेंगे।

सुलह की कोशिशें, वापस हो सकते हैं निष्कासन

Mulayam meets to ministers and took feedback.

सपा में चले रहे घमासान को थामने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए कुछ युवा नेताओं की बहाली हो सकती है।

सीएम अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पार्टी नेतृत्व से इसका आग्रह कर चुके हैं। अखिलेश की जगह शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा मुखिया के आवास के बाहर उग्र प्रदर्शन करने पर एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील यादव साजन, संजय लाठर व युवा संगठनों के अध्यक्षों को पार्टी से बाहर कर दिया था।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री समर्थक कुछ प्रत्याशियों के टिकटों पर भी पुनर्विचार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed