फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam gives indications for change

मुलायम ने बनाई मंत्रियों की हिट लिस्ट

Tue, 17 Jun 2014 11:20 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
mulayam gives indications for change

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की हिट लिस्ट में कौन-कौन मंत्री हैं जिनका चिट्ठा उनके पास है ? किन मंत्रियों से उन्हें ज्यादा नाराजगी है ? मंत्रियों की बैठक के बाद ये सवाल चर्चा में रहे।

विज्ञापन


इसलिए भी कि नेताजी के रुख से आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें खत्म नहीं हुई हैं।

अपने आवास पर मंत्रियों के साथ करीब साढ़े चार घंटे की बैठक में मुलायम सिंह यादव ने साफ-साफ कहा कि उनके पास मंत्रियों के कामकाज का पास पूरा लेखा-जोखा है।
विज्ञापन


कौन मंत्री क्या कर रहा है, कौन किस काम में लिप्त है, उन्हें जानकारी है। उन्होंने मंत्रियों के क्षेत्रों और उनके पोलिंग बूथों पर मिले वोटों का हवाला भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिर सकती है गाज

mulayam gives indications for change

जाहिर है, नेताजी की लिस्ट में ऐसे मंत्री हैं, जिनसे वे नाखुश हैं। उन्होंने ऐसे मंत्रियों के नामों का खुलासा तो नहीं किया लेकिन भ्रष्टाचार, ठेकेदारी और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ मंत्री भविष्य को लेकर आशंकित जरूर हैं।

उन्हें लग रहा है कि अभी नहीं तो आगे चलकर उन पर गाज गिर सकती है।

नेताजी ने मंत्रियों की कारगुजारियों का जो पुलिंदा दिखाया, उसमें किस-किस मंत्री के नाम हैं, यह किसी ने नहीं देखा लेकिन आने वाले समय में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की संभावनाएं बरकरार हैं।

ये रहे नेताजी के निशाने पर

mulayam gives indications for change

बैठक के दौरान मुलायम सिंह यादव के निशाने पर आमतौर पर पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों से ताल्लुक रखने वाले मंत्री रहे। दरअसल, सपा की सर्वाधिक चुनावी संभावना इन्हीं क्षेत्रों में है।

उन्होंने संभल, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर जैसी सीटों पर हार को लेकर न तो कोई टिप्पणी की और न ही किसी मंत्री का नाम लिया। हां, बैठक में विलंब से आने पर सपा मुखिया ने मंत्री राजेंद्र सिंह राणा को जरूर टोका।

जीत ही धर्म है

मंत्री महबूब अली ने विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में गैर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने का सुझाव दिया। इस पर मुलायम सिंह ने कहा कि राजनीति का उसूल है, जीत ही धर्म है।

कैसे चुनाव जीत सकते हैं, कौन प्रत्याशी बेहतर हो सकता है, इसके बारे में सोचिये, मुस्लिम-गैर मुस्लिम को छोड़िए।

इनका किया गया समर्थन

mulayam gives indications for change

मुलायम सिंह यादव ने मंत्रियों से कहा कि वे बताएं कि विधानसभा उपचुनावों में कौन अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं। एक मंत्री ने सहारनपुर सीट से पूर्व मंत्री संजय गर्ग को चुनाव लड़ाने की पैरवी की। उन्होंने कहा, गर्ग से बात कीजिए।

डांट से सहमे मंत्री बाद में चहके

बैठक में शामिल होने आए मंत्रियों को भरोसा नहीं था कि यहां से जाते समय वे मंत्री रहेंगे भी या नहीं।

अटकलें थीं कि मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिए सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए जा सकते हैं। जिस अंदाज में मुलायम सिंह ने बैठक की शुरुआत की, मंत्रियों को डांटा, उससे लगा कि सभी नहीं तो कुछ मंत्रियों पर गाज गिर सकती है।

बैठक में तनाव का माहौल चाय आने के बाद थोड़ा कम हुआ। बाद में नेताजी ने हल्की-फुल्की बातें कीं तो मंत्री चहक उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed