फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam campaign schedule for UP election.

मुलायम का प्रचार करना तय, 11 को शिवपाल के लिए मांगेंगे वोट

Wed, 08 Feb 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमरि उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरि उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Feb 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
 Mulayam campaign schedule for UP election.
मुलायम ‌सिंह यादव

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव 11 फरवरी को जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में इस विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद 13 फरवरी को मैनपुरी की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 14 फरवरी को भी उनकी जनसभाएं होंगी, मगर इसके लिए अभी तक स्थान फाइनल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


बता दें, मुलायम सिंह अभी तक चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं। यहां तक कि सपा मुख्यालय में चुनावी घोषणापत्र जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी वे शरीक नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि काफी मान-मनौव्वल के बाद वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करने के लिए तैयार हो गए।

इन जगहों पर प्रचार करेंगे मुलायम

 Mulayam campaign schedule for UP election.

सबसे पहले वे 11 फरवरी को पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के धुर विरोधी शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में जसवंतनगर में जनसभा करेंगे।

13 फरवरी को मैनपुरी की किशनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ब्रजेश कठेरिया, भोगांव से आलोक शाक्य, करहल से सोबरन सिंह और मैनपुरी सदर से राजकुमार यादव के समर्थन में चार अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed