फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam akhilesh rally in saharanpur

पढ़िए, मुलायम की रैली में किसने-क्या कहा

Tue, 11 Feb 2014 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
mulayam akhilesh rally in saharanpur

आज सपा सुप्रीमो मुलायम सहारनपुर के अखाड़े में सियासी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पढ़िए, आज कौन है उनके निशाने पर। साथ ही, पढ़िए सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली के लाइव कवरेज।

विज्ञापन


03:46 PM अलिखेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के भाषण के बाद कई योजनाओं का लोकार्पण किया।

03:43 PM मुलायम ने रैली में मौजूद नौजवानों से कहा कि किसी दूसरे धर्म के लोगों से कितनी भी खटास क्यों न हो जाए, पर अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना।

03:37 PM मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि सरदारों को ज्यादा परेशान मत कीजिए। सिखों की जमीन पर कब्जा मत कीजिए। क्योंकि सिखों की कौम ऐसी है जो, शहीद होना जाती है। लड़ाई लड़ना जानती है।
विज्ञापन


03:35 PM मुलायम कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी सफाई देते हुए सपा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां तक बेरोजगारी की बात है, तो हम रोजगार नहीं दे पा रहे हैं इसीलिए बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3:33 PM आखिरकार मोदी पर निशाना साधते हुए मुलायम ने अपना सवाल दोहराते हुए कहा, 'मोदी साहब बताइए जरा, क्या गुजरात में पढ़ाई और दवाई मुफ्त है? क्या गुजरात में किसानों का कर्ज माफ हुआ? क्या वहां ऐसा कोई कानून है कि किसान की जमीन पर कितना भी कर्ज क्यों न हो, उसकी जमीन नीलाम नहीं हो सकती?'

03:30 PM चीन का पांच हजार साल का इतिहास खराब। मुलायम ने कहा कि जिसको डर नहीं है, वो देश आगे है। जिसे डर है, वो देश पीछे है।

03:25 PM मुलायम ने एक बार फिर कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना कम होती जा रही है, जो चिंता की बात है।

03:24 PM सीमा पर तैनात फौजियों की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए मुलायम ने कहा कि एलओसी पर बड़े-बड़े मंत्री जाकर चीन की चापलूसी करने लगते हैं।

03:18 PM
मुलायम ने सीमा सुरक्षा मामलों में सरकार को निष्क्रिय बताते हुए मनमोहन सिंह की तारीफ भी की। उन्होंने चेताया कि चीन कभी भी गलत हरकत कर सकता है।

03:14 PM मुलायम ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जमीन बढ़ाई है, लेकिन वहां पेड़ नाम की चीज नहीं हैं।

03:11 PM
मुलायम ने अपने मंत्रियों, नेताओं पर बरसते हुए कहा कि यहां नेताओं और मंत्रियों को ही पता नहीं है कि यूपी में सिंचाई योग्य कितनी जमीन है। उन्होंने तमाम योजनाओं के लिए आजम और अखिलेश की भी क्लास ली।

03:10 PM
मुलायम ने कहा कि महंगाई रोकी जा सकती है। मुलायम ने पूछा कि अगर सही योजना नहीं बनाई गई तो आगे आने वाले समय में इतनी जनसंख्या के लिए अनाज कहां से आएगा।

03:06 PM
मुलायम ने कहा कि अगर केंद्र सरकार में हमारी भागीदारी मजबूत हुई, तो रोटी और कपड़ा भी सस्ता हो जाएगा।

03:05 PM
मंच पर ही अखिलेश से मेडिकल कॉलेज में मुफ्त इलाज के बारे में पूछा और जवाब न मिलने पर कहा कि अगर सैफई में मुफ्त इलाज है, तो यहां भी होना चाहिए।

03:04
PM अखिलेश को बताते हुए कहा कि मैंने ये काम डेढ़ साल में किया है, आपकी सरकार को दो साल हो गए हैं। वक्त किसी का इंतजार नहीं करता है। कुछ कीजिए।

03:03 PM मुलायम ने रामपुर में बन रही जौहर यूनिवर्सिटी के लिए अखिलेश से आर्थिक मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अखिलेश, आपको दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। आजम कब तक करेंगे।

03:02 PM
मुलायम ने कहा कि इतने महान क्रांतिकारी के नाम पर बने इस मेडिकल कॉलेज के खुलने के बाद अखिलेश और आजम की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

03:01 PM मुलायम सहारनपुर के मौलाना जौहर के कसीदे पढ़ रहे हैं।

02:58 PM
मुलायम बोले, सहारनपुर में शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज में कैंसर से लेकर तपेदिक तक हर बीमारी का इलाज होगा। उन्होंने आजम व अन्य मंत्रियों से कहा यह ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों को मुंबई और दिल्ली न भागना पड़े।

02:55 PM
मुलायम बोले, अगर यहां जिंदा रहते ध्यान दिया जाने लगे, पूजा होने लगे तो ये देश दुनिया में सबसे आगे होगा।

02:53 PM मुलायम बोले, हिंदुस्तान विचित्र देश्ा है। यहां जिंदा रहते लोगों की अहमियत नहीं होती। मरने के बाद लोगों की पूजा की जाती है।

02:52 PM आजम खां और मौलाना मकसूद हसन को धन्यवाद देने के बाद मुलायम ने सभी नेताओं का स्वागत किया।

02:50 PM मुलायम सिंह यादव ने मंच संभाला।

02:31 PM
अखिलेश ने महमूद हसन के नाम पर मुजफ्फरनगर से सहारनपुर के लिए चार लेन रोड बनाने का दावा किया।

02:28 PM
अखिलेश ने दुख जताते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे नहीं होने चाहिए थे। लेकिन, दंगा पीड़ितों के लिए सरकार ने हर मुमकिन कदम उठाए।

02:27 PM मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग दंगे की राजनीति करते हैं। सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं।

02:26 PM गरीब जनता के खजाने का पैसा गरीब को पहुंचाने का काम किया है। लोग कुछ भी कहें, लेकिन हम यूपी को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम कर रहे हैं।


02:25 PM अखिलेश ने पुराना राग अलापा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि सहारनपुर में भी मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होगी।

02:23 PM
अखिलेश मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी का हवाला देते हुए मुस्लिम कार्ड खेल दिया। उन्होंने आजम खां की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया।

02:20 PM
अखिलेश यादव ने मंच संभाला और रैली में आए सभी नेताओं और लोगों को धन्यवाद दिया।


1:02 PM मुलायम की रैली में दावा किया गया कि लाखों की तादाद में भीड़ जमा हुई है।

12:55 PM
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव सहारनपुर की रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं।

12:28
PM सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शेखुलहिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। थोड़ी ही देर में रैली को संबोधित करेंगे।

12:05 PM इसके बाद सपा की ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ रैली को संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

11:55 AM
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शेखुलहिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

11:45 AM यहां से सरसावा के मेडिकल कॉलेज जाएंगे मुलायम और सीएम अखिलेश यादव।

11:35 AM
सरसावा एयरबेस पर उनका हैलीकॉप्टर लैंड किया।

11:30 AM मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सहारनपुर पहुंचे।

11:05 AM
सपा की देश्ा बचाओ-देश्ा बनाओ रैली के लिए सहारनपुर तैयार है। यहां भीड़ जुटनी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed