फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Addresses to his party woman.

यूपी में जिताओ, फिर दिल्ली पर करो कब्जा: मुलायम

Sat, 21 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Addresses to his party woman.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे प्रदेश में फिर से पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएं और इसके बाद दिल्ली पर कब्जे की तैयारी करें। इसके साथ ही, उन्होंने महिला कार्यकर्त्रियों को मृदुभाषी और सहनशील बनने की सलाह भी दी।

विज्ञापन


मुलायम सिंह शुक्रवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी महिला सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान था। अब 2017 के चुनाव में भी उनकी अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि महिलाएं कितनी कठिन परिस्थितियों में राजनीति में आती हैं। कई बार परिवार का विरोध भी झेलना पड़ता है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा महिलाएं सपा में हैं। पार्टी में उनका बहुत सम्मान है और उनको सम्मान व सुरक्षा देने के लिए सपा सरकार ने कई योजनाएं भी प्रारंभ की हैं। सपा मुखिया ने कहा कि सपा सरकार ने अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि महिलाओं ने इसे जनता के बीच पहुंचा दिया तो 2017 में पुन: सरकार बनेगी। इसके बाद  2019 में दिल्ली पर कब्जे की तैयारी करनी होगी। दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। राजनीति की दिशा भी प्रदेश तय करता है।

उन्होंने कहा कि यदि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के ज्यादा सांसद जीते होते तो देश की राजनीति की दिशा दूसरी होती। उन्होंने प्रदेश सरकार की वूमेन पावर लाइन-1090, समाजवादी एंबुलेंस, मुफ्त पढ़ाई, दवाई और सिंचाई, मुफ्त इलाज समेत कई योजनाओं का जिक्र करते हुए इनका प्रचार-प्रसार करने को कहा।

पीएम न बन पाने का झलका दर्द

Mulayam Addresses to his party woman.

प्रधानमंत्री न बन पाने का मुलायम सिंह यादव का दर्द शुक्रवार को महिलाओं के सामने झलक ही गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर सभी नेता सहमत थे। उनके पीएम बनने का विरोध केवल लालू प्रसाद यादव ने किया था। अब लालू हमारे रिश्तेदार हैं, हमारे साथ हैं।

बैठक में सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप, उपाध्यक्ष नरेश उत्तम, सचिव एसआरएस यादव, संस्कृति मंत्री अरुण कुमारी कोरी, सांसद कनकलता सिंह, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजवा वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, विधायक डॉ. मधु गुप्ता, चंद्रा रावत, लीलावती कुशवाहा, अर्चना राठौर, डॉ. श्वेता सिंह, सुमन सिंह, सोनम यादव और डॉ. अल्पना वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

महिलाओं की नहीं सुनते अफसर
महिला नेत्रियों ने सपा मुखिया से कहा कि अधिकारी उनकी जायज बातें भी नहीं सुनते हैं। वे महिलाओं की तुलना में पुरुषों को तवज्जो देते हैं। सपा म्रुिखया ने कहा कि वे अपनी समस्याएं लिखकर दे दें। वह उनका समाधान कराएंगे।

चांदी का मुकुट भेंट किया
महिलाओं ने मुलायम सिंह को जन्म दिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। सीतापुर के रेउसा क्षेत्र से पंचायत जीती महिलाओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed