फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukul Goyal may be the next DGP of the state, will meet the Chief Minister

यूपी : मुकुल गोयल हो सकते हैं प्रदेश के अगले डीजीपी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Wed, 30 Jun 2021 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Jun 2021 12:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अगले डीजीपी की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल प्रदेश के अगले डीजीपी हो सकते हैं। मुकुल गोयल ने मंगलवार की शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है।

विज्ञापन
Mukul Goyal may be the next DGP of the state, will meet the Chief Minister
मुकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अगले डीजीपी की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल प्रदेश के अगले डीजीपी हो सकते हैं। मुकुल गोयल ने मंगलवार की शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है। 

विज्ञापन


उधर, मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग में हुई बैठक में यूपी के वरिष्ठतम तीन आईपीएस अधिकारियों का नाम तय कर पैनल के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया गया। वरिष्ठता के क्रम में पहले नंबर पर 1986 बैच के आईपीएस नासिर कमाल है जो केंद्र में एनआइसीएसएफ में डीजी हैं। दूसरे नंबर पर 1987 बैच के आईपीएस  मुकुल गोयल हैं जो बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं। तीसरे नंबर पर 1987 बैच के ही आरपी सिंह हैं, जो डीजी ईओडब्ल्यू के पद पर हैं। सूत्रों का कहना है इन्हीं तीनों अधिकारियों का पैनल नए डीजीपी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है। 
विज्ञापन


उधर मंगलवार की शाम मुकुल गोयल अचानक लखनऊ पहुंचे और उन्होंने देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुकुल गोयल के नाम का ऐलान बतौर डीजीपी बुधवार को किया जाएगा। मुकुल गोयल समाजवादी पार्टी के शासनकाल में एडीजी कानून व्यवस्था के पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed