फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar expressed apprehension of danger: Said, a conspiracy to kill me in jail is being hatched by giving a betel nut of five crores

मुख्तार ने जताई खतरे की आशंका : बोला, पांच करोड़ की सुपारी देकर रची जा रही जेल में मेरी हत्या की साजिश

Mon, 16 Aug 2021 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Aug 2021 07:07 PM IST
सार

बाराबंकी में फर्जी एंबुलेंस प्रकरण के मामले में मुख्तार की सोमवार को वर्चुवल पेशी हुई तो उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जेल में हत्या करने की साजिश रची जा रही है। मामले में कोर्ट से दखल देते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Mukhtar expressed apprehension of danger: Said, a conspiracy to kill me in jail is being hatched by giving a betel nut of five crores
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने बांदा जेल में खुद की जान को खतरा बताया है। बाराबंकी में फर्जी एंबुलेंस प्रकरण के मामले में मुख्तार की सोमवार को वर्चुवल पेशी हुई तो उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जेल में हत्या करने की साजिश रची जा रही है। इसके एवज में पांच करोड़ तक की सुपारी देने का प्लान बनाया गया है। मुख्तार अंसारी ने मामले में कोर्ट से दखल देते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं पेशी की अगली तिथि 27 अगस्त तय की गई है।

विज्ञापन


बता दें  कि निजी एंबुलेंस प्रयोग के लिए बसपा विधायक मुख्तार अंसारी ने 2013 में अपने गुर्गों के जरिए फर्जी प्रपत्र के जरिए एंबुलेंस पंजीकृत कराई थी। पंजाब में प्रयोग के दौरान एंबुलेंस प्रकाश में आई तो जांच के बाद बीते दो अप्रैल को कोतवाली नगर में मऊ की एक हास्पिटल संचालिका डा. अलका राय पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना के दौरान मुख्तार अंसारी सहित अलका राय के सहयोगी डा. शेष नाथ राय, विधायक प्रतिनिधि मो. सैयद मुजाहिद, मो. जाफरी उर्फ शाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव, एंबुलेंस चालक सलीम, सुरेंद्र शर्मा व साथ में चलने वाले अफरोज खान आदि नाम सामने आया था। इसमें नौ लोग जेल भी जा चुके है।
विज्ञापन


इसी मामले में सोमवार को मुख्तार अंसारी की वर्चुवल पेशी हुई। मुख्तार के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि मुख्तार ने कोर्ट को बताया है कि वह लगभग 16 वर्ष से कारागार में निरूद्ध है और इस समय जिला कारागार बांदा में निरूद्ध है। कुछ समय से जेल के अन्दर जेल रजिस्टर में बगैर एंट्री कर पुलिस अधिकारी तथा संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों का मुंह मोड़कर अन्दर आते हैं और कुछ अपराधियों के साथ मिली भगत करके प्रार्थी की हत्या कराना चाह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ कैदियों को यह भी लालच दिया गया है कि मुख्तार की हत्या कर दोगे तो पांच करोड़ रूपये तुम्हारे परिजनों को भेज दिये जायेंगे तथा तुम्हारे सारे मुकदमें समाप्त कराकर रिहा करा दिया जायेगा। ऐसी स्थिति में प्रार्थी की कभी भी हत्या हो सकती है। मुख्तार ने अदालत से प्रार्थना करते हुए कहा है कि जिला कारागार बांदा की गेट बुक व सीसीटीवी फुटेज को तलब कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने का आदेश पारित किया जाए। इस मामले में पेशी की अगली तिथि 27 अगस्त तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed