फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mukhtar ansari to contest against narendra modi from varanasi

नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा डॉन

Thu, 27 Mar 2014 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Mar 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari to contest against narendra modi from varanasi

कौमी एकता दल के विधायक मुख्तार अंसारी ने घोसी के साथ वाराणसी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों सीटों से भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। मुख्तार अंसारी बुधवार को जिला न्यायालय में अपने विरुद्ध चल रहे मुकदमों की पेशी पर आए थे।

वह इस समय आगरा जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि मैं विकास तथा सद्भाव के मुद्दे पर एकता मंच के बैनर तले चुनाव लड़ूंगा।

मोदी की हवा सिर्फ मीडिया में

mukhtar ansari to contest against narendra modi from varanasi

मुख्तार अंसारी बुधवार को कचहरी परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की वैसी हवा नहीं है जैसी मीडिया दिखाई दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा देंगे। मुख्तार अंसारी ने कहा कि चुनाव चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, मेरा मुद्दा विकास और भाईचारा ही होता है।

यही वजह है मऊ की जनता मुझे चार बार से चुनती आ रही है। मुख्तार अंसारी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जोशी को कड़ी टक्कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया ने मोदी पर तोड़ी चुप्पी

mukhtar ansari to contest against narendra modi from varanasi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोदी और काशी पर चुप्पी तोड़ दी है। सोनिया ने कहा है कि कांग्रेस वाराणसी काशी में मोदी के खिलाफ निश्चित तौर पर मजबूत दावेदार खड़ा करेगी।

सोनिया ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी को जरूर कड़ी चुनौती देगी।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि मोदी एक खास किस्म की विचारधारा के हैं, जो एक-दूसरे को लड़ाने की है।

राहुल ने कहा कि यह विचारधारा देश को नुकसान पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि इससे हर कांग्रेसी लड़ेगा और उसे हराएगा भी।

विज्ञापन

केजरीवाल से भी घिरे हैं मोदी

mukhtar ansari to contest against narendra modi from varanasi

अर‌विंद केजरीवाल ने अपनी रैली में नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस को कोसने के बाद आखिरकार बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। कांग्रेस और या भाजपा, नरेंद्र मोदी हों या राहुल गांधी ये सब मुकेश अंबानी के हाथों में खेलने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि वे बनारस आकर देश के सामने खड़े तमाम मुद्दों पर बहस करें। और अगर वे बहस करने के लिए नहीं आए तो देश समझ जाएगा कि दाल में कुछ काला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed