फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Ansari's men threatens policemen.

मुख्तार के गुर्गों ने जेल गेट पर किया हंगामा, पुलिसकर्मी सहमे

Tue, 28 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari's men threatens policemen.

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से बगैर मुलाकाती पर्ची कटाए मिलने की इजाजत नहीं मिलने से उनके गुर्गों ने जिला जेल के गेट पर जमकर हंगामा किया। गुर्गों ने दरोगा-सिपाहियों से न केवल बदसुलूकी और गाली-गलौज की बल्कि हमले की धमकी भी दी।

विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर की है। चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि ये युवक किससे मिलने आए थे इस बात का केस में जिक्र ही नहीं किया। घटना को लेकर जिला जेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में दहशत है।
विज्ञापन


एसओ गोसाईंगंज संजीव मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर में सफेद रंग की इंडिगो कार (यूपी 34 वी 5490) पर सवार चार युवक जेल गेट के सामने पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने एक रसूखदार से मुलाकात के लिए मेन गेट खुलवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर तैनात बंदी रक्षकों ने मुलाकात के लिए पर्ची कटवाने की बात कही तो वे बंदी रक्षकों को हड़काने लगे। जेल की सुरक्षा में तैनात चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह व सिपाहियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस पर ये युवक आग बबूला हो गए।

आधे घंटे तक होता रहा बवाल

Mukhtar Ansari's men threatens policemen.

उन्होंने पुलिस कर्मियों से बदसुलूकी शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कर्मियों और मुख्तार अंसारी के गुर्गों के बीच हाथापाई तक हुई। आधे घंटे तक वहां  बवाल होता रहा। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने मुख्तार के गुर्गों को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।

चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने इंडिगो कार सवार युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ गोसाईंगंज के कार सीतापुर की है। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

अफजाल भाई ने भेजा है...
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी से मिलने के लिए गेट पर हंगामा करते युवकों ने खुद को अफजाल अंसारी का खास बताकर पुलिस कर्मियों और बंदी रक्षकों पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने जेल गेट पर लातें मारीं।

गुर्गों ने कहा कि अफजाल भाई ने उन्हें भेजा है और हर हाल में उन्हें मुख्तार अंसारी से मिलना है। सीधे मुलाकात की इजाजत नहीं मिली तो अफजाल भाई से शिकायत करके देख लेने तक की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed