फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Ansari News: Mukhtar Ansari's family in politics.

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का भाई सांसद तो बेटा व भतीजा विधायक, चार दशकों से फल फूल रही सियासत

Fri, 29 Mar 2024 07:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Mar 2024 07:05 AM IST
सार

मुख्तार अंसारी के परिवार का सियासत में दबदबा रहा है। उसके बड़े भाई सांसद तो बेटा विधायक है। चार दशकों से करीब उसका परिवार सियासत में सक्रिय रहा है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari News: Mukhtar Ansari's family in politics.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद हैं तो बेटा और भतीजा विधायक हैं। तीनों भाइयों के बीच करीब चार दशक से सियासत फल फूल रही है।

विज्ञापन


बाहुबली मुख्तार अंसारी तीन भाई है। सबसे बड़े भाई सिगबतुल्ला अंसारी है। वह मोहम्मदाबाद से दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर और 2017 में कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव जीते। इनके बड़े बेटे सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से सपा के विधायक हैं, जबकि दो अन्य बेटे सलमान अंसारी व सहर अंसारी स्थानीय राजनीति में सक्रिय हैं और अपना कारोबार करते हैं। दूसरे भाई अफजाल अंसारी सांसद हैं। वह 1985 से 1996 तक चार बाद सीपीआई और एक बार सपा के टिकट पर विधायक रहे।
विज्ञापन


2004 में सपा के टिकट पर लोकसभा पहुंचे और फिर 2019 में बसपा के टिकट पर सांसद बने। उनकी तीन बेटियां हैं। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी 2022 में सुभासपा के टिकट पर मऊ से विधायक है। वह इन दिनों जेल में है। वह निशानेबाजी में तीन बार राष्ट्रीय चैम्पियन रहा है। कई अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहा है। जबकि दूसरा बेटा उमर अंसारी कारोबार करता है। वह भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनानी रहा है परिवार
मुख्तार अंसारी के दादा डा. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। मुख्तार के पिता सुबहानउल्लाह अंसारी कम्युनिस्ट नेता थे और गाजीपुर की राजनीति में सक्रिय रहे। पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी उनके रिश्तेदार बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed