फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mukhtar ansari may contest from varanasi

कहीं मोदी को सड़क पर न ला दे अंसारी की तैयारी!

Mon, 31 Mar 2014 12:05 PM IST
मनोज श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
मनोज श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari may contest from varanasi

नरेंद्र मोदी को वाराणसी में घेरने के लिए बाहुबली मुख्तार अंसारी के कौमी एकता दल ने सेकुलर दलों के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


दल ने कहा कि सेकुलर दल उनके प्रत्याशी मुख्तार का समर्थन करें।

अगर किसी को मुख्तार की छवि को लेकर एतराज है तो फिर आपसी सहमति से कोई साझा प्रत्याशी खड़ा कर दिया जाए।

कौमी एकता दल अपनी कुर्बानी देकर साझा उम्मीदवार को पूरा समर्थन देगा। प्रस्ताव पर अन्य दलों के रुख का 3 अप्रैल तक इंतजार किया जाएगा।

4 अप्रैल को पार्टी नेताओं की बैठक में मुख्तार के वाराणसी से लड़ने या न लड़ने पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

इस प्रस्ताव के संबंध में पार्टी ने सपा, बसपा व कांग्रेस को पत्र भी भेज दिया है।

मोदी के खिलाफ होगी पूरी तैयारी

mukhtar ansari may contest from varanasi

कौमी एकता दल के अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि 27 मार्च को राष्ट्रीय कौंसिल की बैठक में अन्य चुनावी मसलों के अलावा मुख्तार के वाराणसी से चुनाव लड़ने का मुद्दा भी उठा।

कुछ नेताओं की राय थी कि मुख्तार को लड़ना ही चाहिए तो कुछ की राय थी कि इस बार उन्हें केवल घोसी सीट से ही लड़ाया जाए।

दो जगह लड़ने पर ताकत बंटेगी। इन लोगों का यह भी तर्क था कि मोदी के खिलाफ आधी-अधूरी तैयारी से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

साझा उम्मीदवारी पर भी होगी बात

mukhtar ansari may contest from varanasi

अफजाल ने बताया कि मुख्तार के वाराणसी में लड़ने को लेकर दल में ही दो राय सामने आने पर तय किया गया कि सभी सेकुलर दलों से बातचीत के बाद फैसला किया जाए।

तय किया गया कि पहले सभी दलों से कहा जाए कि वे मुख्तार को समर्थन दें क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में वे वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीमनोहर जोशी से महज 17 हजार वोट से ही पराजित हुए थे।

अफजाल ने कहा कि पर हम प्रस्ताव को लेकर कोई अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहते थे।

इसलिए साझा उम्मीदवार के रूप में दूसरा विकल्प भी खोल दिया।

विज्ञापन

... तो मोदी को पैदल करना पड़ सकता है प्रचार

mukhtar ansari may contest from varanasi

अफजाल का दावा है कि अगर उनके प्रस्ताव पर सेकुलर पार्टियां सहमत हुई तो वाराणसी में मोदी को कड़ी चुनौती दी जा सकती है।

उस स्थिति में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मोदी को वाराणसी की सड़कों पर उतरना पड़ सकता है।

अफजाल का मानना है कि मोदी और भाजपा की जितनी जमीन है, हवा उससे अधिक बनाई जा रही है।

अगर ऐसा न होता तो मात्र एक विधायक वाले अपना दल को पार्टी नेताओं के विद्रोह के बावजूद दो लोकसभा सीटें न दी जातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed