फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Ansari challenged fir

मुख्तार अंसारी ने फर्जीवाड़े की एफआईआर को दी चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका पर 11 को होगी सुनवाई

Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari challenged fir
Mukhtar Ansari challenged fir
लखनऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर कर शहर के डालीबाग स्थित निष्क्रांत संपत्ति पर निर्माण करने में फर्जीवाड़ा करने के आरोपों की एफआईआर को चुनौती दी है। मुख्तार ने याचिका में प्राथमिकी के तहत आगे की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुनवाई के समय सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह बहस करेंगे, जो आज उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने केस को मुल्तवी किए जाने का आग्रह किया गया। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई 11 फरवरी को नियत की है। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति राजीव सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश मुख्तार अंसारी की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याची के वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार के मुताबिक याचिका में राजधानी की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द करने का आग्रह करते हुए याची के खिलाफ प्राथमिकी के तहत आगे की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की गुजारिश की गई है। मुख्तार के खिलाफ शहर के डालीबाग इलाके में कथित निष्क्रांत संपत्ति पर घर का नक्शा एलडीए से मंजूर कराने में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed