फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Abbas Naqvi speaks in Hunar haat of Lucknow.

हुनर हाटों से जोड़े जाएंगे 7.5 लाख से ज्यादा हुनरमंद : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

Sun, 07 Feb 2021 09:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi speaks in Hunar haat of Lucknow.
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अवध शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में 22 जनवरी से 7 फरवरी तक 29 लाख से अधिक लोगों ने करोड़ों रुपये की खरीददारी की। लोग स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों के हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीद कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के हमदर्द बन गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब आजादी के 75वें वर्ष के महोत्सव हो रहे होंगे, तब तक 75 हुनर हाटों के माध्यम से 7 लाख 50 हजार से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों को जोड़ा जाएगा। नकवी हुनर हाट के अंतिम दिन मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाट में देश के लगभग हर क्षेत्र के हस्तनिर्मित उत्तम उत्पादों की मौजूदगी के बीच आगंतुकों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद उठाया। यूपी सरकार और लोगों की मांग पर हाट को पहली बार तीन दिन के लिए बढ़ाया गया। यहां न कोई अल्पसंख्यक है और न बहुसंख्यक। यहां सब हुनर के उस्ताद हैं।  इस हाट में 31 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 कारीगरों व शिल्पकारों ने भाग लिया। हाट में स्वदेशी उत्पाद जैसे अजरख, अप्लीक, आर्ट मेटल वेयर, बाग प्रिंट, बाटिक, बनारसी साड़ी, कॉपर बेल, सूखे फूल हैंडलूम, लॉक की चूड़ियां, लोहे के खिलौने, लकड़ी और बेंत के फर्नीचर को लोगों ने पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

उन्होंने कहा कि हाट के माध्यम से पिछले छह वर्षों में पांच लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार मिला है। कैलाश खेर, विनोद राठौर, सुदेश भोसले, मोहित खन्ना, शिवानी कश्यप, एहसान कुरैशी जैसे कलाकारों ने हाट में आत्मनिर्भर भारत थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

नकवी ने कहा कि 25वीं हुनर हाट 6 से 14 फरवरी तक कर्नाटक में हो रही है। आने वाले दिनों में नई दिल्ली, कोटा, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, रांची, सूरत, अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी में भी हाट का आयोजन होगा। हाट में निशुल्क स्टॉल के साथ-साथ आने-जाने का किराया और टीए-डीए भी दिया जाता है। कोविड के दौरान भी दिल्ली में हाट का आयोजन किया गया। ब्रिटेन और पुर्तगाल से भी आयोजन के अनुरोध आ रहे हैं। अब पुर्तगाल में हाट लगाने जा रहे हैं।

वजीफे में घपले की गुंजाइश नहीं
नकवी ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों को वजीफा दे रहे हैं। इसमें घपले और लीकेज की कोई गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed