फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mukhtar abbas naqvi in lucknow.

'संविधान की हत्या में कांग्रेस हिस्ट्रीशीटर, अभी भी नहीं निकल पाई तानाशाही मानसिकता से'

Wed, 27 Jun 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
mukhtar abbas naqvi in lucknow.
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने में कांग्रेस हिस्ट्रीशीटर बन गई है। कांग्रेस आज भी तानाशाही, आपातकाल और सामंती मानसिकता से बाहर नहीं निकल सकी है।

विज्ञापन


उसे फिर लोकतंत्र की हत्या का मौका नहीं मिले, इसके लिए जरूरी है कि 2019 में क्षेत्रवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की कमान सौपें। वह  मंगलवार को लखनऊ भाजपा की ओर से विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


नकवी ने कहा, वैसे तो 1961 व 1972 में भी आपातकाल लागू हुआ था लेकिन उस समय सीमा पर युद्ध और देश की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया था। लेकिन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खुद की कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आपातकाल और उस दौरान हुई घटनाओं को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय किया है। ऐसा करके नई पीढ़ी को पढ़ाया जाएगा कि किस तरह लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया गया। उस दौरान लोगों को जेल और जेल के बाहर कैसी कैसी यातनाएं दी गईं। किस तरह जनता ने एकजुट होकर संघर्ष कर लोकतंत्र को जिंदा रखा।

'सत्ता लोलुपता के चलते देश में लगाया गया आपातकाल'

mukhtar abbas naqvi in lucknow.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा, राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता लोलुपता के चलते देश में आपातकाल लागू किया गया। आज फिर सत्ता की लालच में आपातकाल से प्रभावित लोग लोकतंत्र की हत्या करने वालों के साथ गलबहियां कर गर्व महसूस कर रहे हैं। विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, उस समय कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।

समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और भाजपा नेता भारत दीक्षित ने भी संबोधित किया। कृषि निर्यात राज्यमंत्री स्वाति सिंह, विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्र्रवाल, रामनारायण साहू, नीरज सिंह और मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, भारत दीक्षित सहित अन्य लोकतंत्र सेनानियों को माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed