फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mukhtar abbas naqvi commented on sonia gandhi

'लादेन मरा तो सोनिया गांधी रातभर सो नहीं पाईं’

Sun, 01 Nov 2015 12:02 PM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
mukhtar abbas naqvi commented on sonia gandhi

केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिकता के नाम पर अजीब सा माहौल पैदा किया जा रहा है।

विज्ञापन


आतंकी ओसामा बिन लादेन मारा जाता है तो सोनिया गांधी रात भर सो नहीं पाती हैं। देश के सेक्युलर सूरमा किसी आतंकी के मारे जाने को धर्म से जोड़कर देखते हैं। यह देश को बदनाम करने की साजिश है। नकवी शनिवार को यहां आयोजित सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के ट्रेडिशनल (पारंपरिक) विरोधियों ने विरोध का फैब्रिकेशनल तरीका अपना रखा है। इन्हीं लोगों की शह पर कुछ भूले बिसरे साहित्यकार और वैज्ञानिक एक के बाद अपना अवार्ड लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसे लोग हैं, जो प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढे़-लिखों की जमात की तरफ से ऐसे समय में देश को बदनाम करने की साजिश चल रही है, जब यहां पर इंडो अफ्रीकन सम्मेलन में हिस्सा लेने 54 राष्ट्राध्यक्ष आए हैं।

बिहार में बनने वाली है भाजपा की सरकार

mukhtar abbas naqvi commented on sonia gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि भाजपा वहां सरकार बना रही है। यूपी 2017 चुनाव पर बोले, कि यहां भाजपा बनाम सपा की लड़ाई होगी, लेकिन जीत मोदी की होगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा का सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें पिछली बार कांग्रेस की नकारात्मक सोच के जरिए जो प्रस्ताव पास नहीं हो पाए थे, उन्हें पास कराया जाएगा।

इसमें न्यायिक प्रक्रिया में सुधार और जीएसटी को पास कराना शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पाकिस्तान में पटाखे फोड़ने वाले बयान को उन्होंने सकारात्मक लेने को कहा। शिवसेना और भाजपा में चल रही उठापटक को उन्होंने गठबंधन वाली पार्टी के बीच का मुद्दा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed