फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all religions welcome in india but rohingias not allowed to live here says swami chinmayananda

देश में हर धर्म का स्वागत है लेकिन रोहिंग्या वालों को यहां रहने की अनुमति नहीं : स्वामी चिन्मयानन्द

Thu, 25 Jul 2019 06:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 25 Jul 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
all religions welcome in india but rohingias not allowed to live here says swami chinmayananda
स्वामी चिन्मयानन्द
वर्तमान में कई मुद्दे चर्चा में बने हुए हैं। इनमें बात चाहे भारत को इस्लाम मुक्त बनाने की हो, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहे गए बयान की हो, या फिर कर्नाटक में कुमार स्वामी की सरकार गिरने की। हर मुद्दे पर अमर उजाला से खुल कर बात की स्वामी चिन्मयानन्द ने, जो राजधानी लखनऊ में मौजूद थे।
विज्ञापन


इस्लाम मुक्त भारत की बात करने वाले देश को गुमराह कर रहे हैं
जो लोग इस्लाम मुक्त भारत और मुसलमान मुक्त भारत की बात करते हैं वो देश को गुमराह कर रहे हैं। हम किसी मजहब से देश को मुक्त नहीं करना चाहते। हर धर्म का स्वागत है लेकिन हम रोहिंग्या वालों को भी यहां रहने की अनुमति नहीं देंगे, जो अपने धर्म के प्रसार के नाम पर हमारे संसाधनों का शोषण करते हैं। हम ऐसे लोगों को नहीं रखना चाहते।
विज्ञापन


जो भी भारत भूमि से पैदा हुआ वो भारत मां की संतान है। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जो अपनी धरती को माता कहता है। बाप के बारे में सवाल उठाया जा सकता है लेकिन मां के बारे में कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। इसलिए भारत मां की संतान चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सब भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी-मोदी की जोड़ी एक क्रांति है
स्वामी चिन्मयानन्द स्वामी कहते हैं कि देश की राजनीति को परिवर्तन की जरूरत थी। यह परिवर्तन योगी और मोदी की जोड़ी लाई है। प्रधानमंत्री कितना भी शक्तिशाली हो लेकिन राज्यों में प्रदेश खास कर उत्तर प्रदेश का सहयोग अगर केंद्र को नहीं मिलता था तो उनकी कामयाबी रुक जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस बार लगा कि मोदी की इच्छा योगी का कर्तव्य है और मोदी का सपना योगी का कर्तव्य है, दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि एक धारणा ये टूटी है कि देश पर एक परिवार ही राज कर सकता है। एक साधारण परिवार से योगी हैं और एक साधारण परिवार से मोदी। और इन लोगों का किसी बड़े परिवार से कोई लेना देना नहीं है। यह दोनों सीधे जनता से जुड़ने वाले लोग हैं।

अब प्रदेश में पेशेवर अपराध नहीं रहा

प्रदेश में बढ़ते क्राइम के बारे में स्वामी कहते हैं कि वर्तमान में जो अपराध हो रहे हैं वे व्यक्तिगत रंजिश वाले हैं। अब अपराध पेशेवर लोगों के हाथ मे नहीं हैं। पहले अपराध में गैंग बने थे और गैंग के लीडर पॉलिटिक्स में आ गए। मैं किसी का नाम नही लूंगा लेकिन हर दल में ऐसे लोग थे जो राजनीतिक समर्थन लेकर अपने अपराध पर पर्दा डालते थे।

अब अपराधी सीधे जहन्नुम में जा रहे हैं क्योंकि जितने एनकाउंटर योगी के शासन में हुए हैं, कभी नहीं हुए। डेढ़ हजार से ज्यादा एनकाउंटर तो सिर्फ मेरठ जोन में हुए हैं। खास बात यह रही कि एक भी एनकाउंटर के खिलाफ कोई राजनैतिक आवाज नहीं उठी, क्योंकि सब इनामी बदमाश थे और मायावती व सपा के शासन काल में ये बदमाश इनामी तो घोषित हो गए थे लेकिन उन पर कार्रवाई करने की किसी की हिम्मत नहीं थी। अब तो सीधे एनकाउंटर हो रहा तो पेशवर और संगठित अपराध प्रदेश से खत्म हो गया है।

बीजेपी चाहती तो कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार ही न बनती
कुमार स्वामी की सरकार गिरने के बारे में वे कहते हैं कुमारस्वामी की सरकार बनना ही गलत था, जो दल चुनाव से पहले आपस मे लड़ रहे थे वो चुनाव के समय एक होंगे तो स्वाभाविक है ऐसा ही होगा। कर्नाटक में पता नहीं क्या है कि वहां शायद ही किसी ने अपना कार्य अवधि पूरी किया हो, उनके नाम ही कर नाटक है।

जबकि कर्नाटक की खदानों में ग्रेनाइट मिलती है, तो वहां के लोग मालामाल भी बहुत है। राजनीति में पैसे का चलन वहां बहुत है और कुमार स्वामी का पतन अस्वाभाविक नहीं है इसलिए ये कहना कि बीजेपी ने सरकार गिरा दिया गलत है। बीजेपी चाहती तो वहां सरकार ही न बन पाती। कांग्रेस का पतन उनके कारण ही हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा झूठा कोई नहीं

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बारे में स्वामी कहते हैं जो लोग मोदी को जनते हैं, वो अच्छी तरह से जानते है कि मोदी ऐसा बोल ही नहीं सकते। बुधवार को शशि थरूर ने कहा जो मोदी जी को नहीं जानता वो ही ऐसा बोल सकता है। इधर कांग्रेस में दिशाहीनता ओर गैर जिम्मेदारी वाली हरकते झलक रही है, जो देश के लोगों की बात न मान कर विदेशी मीडिया की बात मान रही है। एयर स्ट्राइक को भी इन्होंने झूठा बताया।

ट्रंप की बात का कौन यकीन करेगा, ट्रंप से बड़ा झूठा कोई नहीं। इस झूठ को कांग्रेस के लोगो ने भी स्वीकार किया है कि वो झूठ बोल रहा है। अमरीकी मंत्रालय के सचिव ने भी इस बात को खारिज कर दिया फिर भी इस बात को उठाना बेवकूफी है।

आज किसी दल की हिम्मत नही की रामजन्म भूमि के बारे में फालतू बात करे
राम मंदिर के बारे में वो कहते हैं ये एक ऐसा मुद्दा है जिसने देश की राजनीतिक व्यवस्था और दिशा को इस सीमा तक प्रभावित किया है कि देश की राजनीति की दिशा ही बदल गयी। जो बाबरी मस्जिद की वकालत करते थे उन्हें प्रदेश और देश ने किनारे कर दिया है चाहे वो समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस। आज इन लोगों में हिम्मत नहीं की रामजन्म भूमि के नाम पर कोई फालतू बात करें और मुसलमानों को भी समझ आ गया है कि मुठ्ठी भर लोग है जो राम जन्म भूमि के नाम पर लड़वाते थे। 

मामला सुप्रीम कोर्ट में है, सरकार को अधिकार है कि वो संसद में कानून बनाकर पास करें लेकिन मर्यादा अनुमति नहीं देती की जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो इंतजार कर लिया जाए। अब सुप्रीम कोर्ट भी फैसला देती है और भी कोई दिक्कत होती है तो राज्यसभा और लोकसभा में हम पूरे बहुमत से कानून पास करवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed