निवेश प्रोत्साहन को एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रूसी राजदूत से की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में रूस में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वहां के एंबेसडर और एंबेसी ऑफ इंडिया रसियन फेडरेशन डीबी वेंकटेश वर्मा से वेबिनार से चर्चा की। मंत्री ने प्रदेश में निवेश के अवसरों के बारे में रूसी राजदूत को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है। यूपी में हुए डिफेंस एक्सपो में तमाम विदेशी कंपनियों ने उद्यम स्थापना के लिए एमओयू किया है। इनमें रूस की भी कंपनियां हैं। प्रदेश में मैन्यूफैक्चरिंग, सिविल एविएशन, टूरिज्म, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूवेल एनर्जी, टेक्सटाइल्स, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस एंड एयरोस्पेश के क्षेत्र में निवेश की भी अपार संभावनाएं हैं।
राजदूत ने प्रदेश में डिफेंस एंड एअरोस्पेस क्षेत्र में ज्वाइंट वेंचर्स के तहत कार्य करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी के उद्यमी रूस के उद्यमियों के साथ मिलकर काम करेंगे, तो दोनों को फायदा होगा। रसियन गर्वनमेंट ने उद्यमियों की सुविधा के लिए एक मिलियन डालर क्रेडिट लाइन की घोषणा की है। इससे रूस के उद्यमियों को निवेश में मदद मिलेगी।
उन्होंने यूपी में निवेश को आकर्षित करने के लिए रसिया विजिट की बात कही। चर्चा में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई डॉ. नवनीत सहगल व सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह, डिप्टी हेड, मिनिस्ट्री ऑफ इन्वेस्टमेंट डवलपमेंट ऑफ जबैकल रीजन मिखैल चुरकिन तथा फिक्की के सीएमडी मनोज गुप्ता व चेयरमैन शरद जयपुरिया भी चर्चा में शामिल हुए।